{"_id":"6428385ea5ef4ec964088a58","slug":"the-children-of-sachani-school-wept-on-being-separated-from-their-dear-teachers-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अपने प्रिय अध्यापकों से बिछुड़ने पर रो पड़े सचाणी स्कूल के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अपने प्रिय अध्यापकों से बिछुड़ने पर रो पड़े सचाणी स्कूल के बच्चे
Sun, 02 Apr 2023 12:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:46 PM IST
सार
प्रदेश के शिक्षा खंड कुल्लू-एक के तहत आने वाले प्राइमरी स्कूल सचाणी में गुरु और शिष्य के बीच भावनात्मक रिश्ते की तस्वीर सामने आई है। मौका था स्कूल में वार्षिक परिणाम का, पांचवीं कक्षा के बच्चों का परिणाम निकला।
विज्ञापन
प्रिय अध्यापकों से बिछुड़ने पर रो पड़े सचाणी स्कूल के बच्चे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा खंड कुल्लू-एक के तहत आने वाले प्राइमरी स्कूल सचाणी में गुरु और शिष्य के बीच भावनात्मक रिश्ते की तस्वीर सामने आई है। मौका था स्कूल में वार्षिक परिणाम का, पांचवीं कक्षा के बच्चों का परिणाम निकला। बच्चे छठी में हो गए, लेकिन अपने प्रिय अध्यापकों से बिछुड़ने को लेकर बच्चे इतने भावुक हो गए कि वे रोने लगे।
विज्ञापन
स्कूल में तैनात अध्यापक हरमेश लाल शर्मा ने बच्चों को चुप कराने का प्रयास भी किया, लेकिन बच्चों को रोता देख उनकी आंखें भी भर आईं।सोशल मीडिया पर बच्चों और अध्यापकों के बीच इस मार्मिक, भावनात्मक रिश्ते की तस्वीरों व वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:- दोपहर को सेवानिवृत्ति, शाम को मिल गई एक साल की पुनर्नियुक्ति
विज्ञापन
इसमें स्कूल में तैनात एक अन्य अध्यापिका और अध्यापक हरमेश लाल के गले से लिपटकर छात्राएं रो रही हैं। अध्यापक उन्हें यह कहकर चुप करवा रहे हैं कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं, हम आपको यहीं पर मिलेंगे। प्राइमरी स्कूल सचाणी में पांचवीं कक्षा में नौ बच्चे पढ़ते थे।
अब यह बच्चे अगली कक्षा में चले गए हैं। मिडल स्कूल में जाने के बाद उन्हें अब नए अध्यापक पढ़ाएंगे। अध्यापक हरमेश लाल शर्मा ने कहा कि गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते का बच्चों ने यथार्थ चित्रण किया है। बच्चे स्कूल से तो चले गए लेकिन उनकी आंखों में जुदाई का दर्द साफ झलक रहा था।