{"_id":"5f0462e38ebc3e42b14ea966","slug":"the-bear-attacked-the-cattleman-bled-villagers-in-awe","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने पशुपालक पर हमला कर किया लहूलुहान, खौफ में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने पशुपालक पर हमला कर किया लहूलुहान, खौफ में ग्रामीण
Tue, 07 Jul 2020 05:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Jul 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले में ग्राम पंचायत किहार में धार की तरफ जा रहे पशुपालक पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। यह घटना सोमवार देर शाम करीब छह बजे की है। भालू के हमले से बुरी तरह घायल पशुपालक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार लेकर जाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार देकर चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल पशुपालक की पहचान चतरो राम पुत्र हरी राम निवासी गांव लनोट डाकघर डियूर तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चतरो राम पशुओं को लेकर हाल ही में धार की तरफ गया था। सोमवार को वह घर आया था और शाम के समय धार की ओर रवाना हुआ। मगर यहां अचानक भालू ने आक्रमण कर दिया। इससे उसे मुंह और शरीर पर गंभीर चोटें आई। भालू के हमले से बुरी तरह घायल चतरो राम ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के शोर मचाने पर भालू मौके से भाग गया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने घायल के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजन देर रात मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने घायल को दाखिल किया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि घायल का उपचार जारी है।
विज्ञापन