फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The atmosphere at Gaiety was enthralled by Pahari plays, and the audience danced to their hearts' content.

Shimla News: गेयटी में पहाड़ी नाटियों से बांधा समां, खूब झूमें दर्शक

Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere at Gaiety was enthralled by Pahari plays, and the audience danced to their hearts' content.
कोटगढ़ खनेटी छात्र संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संतोष तोशी, विवेक राजटा और रमना ने बटोरी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में मंगलवार को कोटगढ़ खनेटी छात्र संगठन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने पहाड़ी नाटियों से समां बांधा। इस दौरान दर्शक भी पहाड़ी गानों पर खूब झूमें। पहाड़ी कलाकार संतोष तोशी, विवेक राजटा और रमना भारती के गानों पर युवाओं ने डांस किया।


कार्यक्रम की शुरुआत में अंकिता ने शास्त्रीय नृत्य से सरस्वती मां का आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रिंस ने हिप-हॉप डांस और नाटी से दर्शकों का मनोरंजन किया। छात्रों की पहाड़ी नाटियाें की प्रस्तुतियां शुरू होते ही दर्शकों ने झूमना शुरू कर दिया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा के पूर्व निदेशक घनश्याम चंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होेंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्र संगठन को 20 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की। छात्राओं ने पंजाबी गिद्दे से कार्यक्रम में जोश भर दिया। छात्रों की किनौरी नाटी ने भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इन मौके पर मुख्य अतिथि केहर सिंह खाची, रीना ठाकुर, विद्या ठाकुर, ओपी मेहता, संजीव मेहता, विशेष अतिथि मुकेश चौहान राजिंदर ठाकुर, रोहित कौल, रुद्रांश राठौर, हरि कपूर, डेजी ठाकुर, सपना शर्मा, छात्र कल्याण संगठन के अध्यक्ष अंश वर्मा और उपाध्यक्ष पीयूष श्याम सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article