फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The apple growers of the state will be able to sell apples on the digital platform, the first online market st

Shimla: डिजिटल प्लेटफार्म पर सेब बेच सकेंगे प्रदेश के बागवान, बिथल में शुरू हुई पहली ऑनलाइन मंडी

Mon, 11 Aug 2025 03:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Aug 2025 03:07 PM IST
सार

 प्रदेश में सेब पर अपना ताजा सेब बेच सकेंगे। शिमला जिला के रामुपर बिथल में प्रदेश की पहली डिजिटल सेब मंडी शुरू हुई है। 

विज्ञापन
The apple growers of the state will be able to sell apples on the digital platform, the first online market st
हिमाचल का सेब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सेब पर अपना ताजा सेब बेच सकेंगे। शिमला जिला के रामुपर बिथल में प्रदेश की पहली डिजिटल सेब मंडी शुरू हुई है। डिजिटल सेब मंडी में सेब की ऑनलाइन बोली लगेगी। देश के किसी भी राज्य के खरीदार बोली में शामिल होकर सेब खरीद पाएंगे। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह शरुआत बिथल से हुई है, हिमाचल के अन्य सेब उत्पादक क्षेत्रों में भी इसे लागू करने की योजना है। डिजिटल मंडी से किसानों को सीधे फायदा होगा क्योंकि बागवान सीधे अपनी उपज खरीदार को बेचेंगे जिससे मंडियों में दी जाने वाली कमीशन की बचत होगी। अदाणी ने डिजिटल मंडी में सेब की ग्रेडिंग पैकिंग के लिए एआई मॉडल से लैस मशीनें लगाई है। नीलामी को पारदर्शी बनाने के लिए बागवान डिजिटल माध्यम से नीलामी में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन

कंपनी का दावा है कि बागवानों को उनकी उपज का ऑनलाइन माध्यम से सीधे बैंक खाते में सात दिन के भीतर पूरा पैसा मिल जाएगा। डिजिटल मंडी के जरिये सेब बेचने के लिए बागवानों को महंगे कार्टन पर खर्च नहीं करना पड़ेगा। बागवानों को ताजा सेब क्रेट में भरकर मंडी में लाना होगा, बाकी का पूरा काम मंडी में होगा। सेब की डिजिटल बोली लगेगी और पूरे भारत के खरीदार वर्चुअल या व्यक्तिगत रूप से इसमें भाग ले सकते हैं। खरीदारों को हर खेप की रीयल-टाइम तस्वीरें और गुणवत्ता डेटा उपलब्ध होगा। कंपनी के बिजनेस हेड मनीष अग्रवाल ने बताया कि सूबे के बागवानों को देश के विभिन्न क्षेत्रों के खरीदारों से जोड़ने के लिए डिजिटल मंडी की शुरुआत की गई है। सेब की बिक्री में बड़ा बदलाव आएगा। बिचौलियों का खेल पूरी तरह खत्म हो जाएगा, जिसका लाभ बागवानों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू सेब मंडी में अभी तक कारोबार मंदा 
परवाणू के साथ पिंजौर में सेब मंडी खुलने के कारण परवाणू में इस साल अभी तक से कारोबार मंदा है। पिछले वर्ष जहां 15 अगस्त तक मंडी में सेब की 2.99 लाख पेटियां पहुंच गई थीं, वहीं इस बार 65 हजार पेटियां कम हैं। परवाणू सेब मंडी में आठ जुलाई से कारोबार शुरू हुआ था। शुरू से ही कारोबार धीमा रहा है, हालांकि दो-तीन दिन से रोजाना 25 से 30 हजार बॉक्स पहुंचना शुरू हो गए हैं। जबकि इससे पहले कई बागवान सीधे पिंजौर के लिए सेब लेकर जा रहे थे। मंडी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सेब कम आ रहा पर बागवानों को रेट भी अच्छे मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed