Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The administration assessed the facilities available in schools.

Shimla News: स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का प्रशासन ने लिया जायजा

Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The administration assessed the facilities available in schools.
एसडीएम ग्रामीण ने किया स्कूलों का निरीक्षण
विज्ञापन

स्वच्छ पेयजल और शौचालयों के इंतजाम देखे

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के स्कूलों में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जिला प्रशासन जायजा ले रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है। इस पहल के तहत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा कार्यक्रम (ईसीसीई) के तहत एसडीएम ग्रामीण शिमला कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ डीएवी स्कूल और सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल का निरीक्षण किया।


उन्होंने प्राथमिक स्तर के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं के आधारभूत ढांचे, बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, हाथ धोने की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार किट और स्वच्छता एवं सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जांच की गई। प्रशासनिक टीम ने बच्चों के खेलने के लिए उपलब्ध स्थान, खेल सामग्री, शिक्षण गतिविधियों और उनके अनुकूल तैयार किए गए वातावरण का भी जायजा लिया। एसडीएम कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक बाल्यावस्था बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास की महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस उम्र में बच्चों को केवल किताबी शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें खेल, रचनात्मक गतिविधियों, आपसी संवाद और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से सीखने के अवसर उपलब्ध करवाना भी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ इंदु शर्मा, बीएम मशोबरा डॉ. राकेश गोयल, ग्रामीण विकास एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article