फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thakur Warriors defeated Marcos XI to win the cricket tournament.

Shimla News: ठाकुर वारियर्स ने मार्कोस इलेवन को हरा जीता क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thakur Warriors defeated Marcos XI to win the cricket tournament.
समरहिल खेल मैदान में प्रतियोगिता में जीता फाइनल मैच
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के समरहिल खेल मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शनिवार को क्रिकेट स्पर्धा संपन्न हुई। इसमें ठाकुर वारियर्स ने मार्कोस इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया। क्रिकेट स्पर्धा में 32 टीमों ने भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार शनिवार को क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मार्कोस इलेवन और हिमांशु इलेवन के बीच हुआ जिसमें मार्कोस इलेवन ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल ठाकुर वारियर्स और शिमला स्ट्राइकर के बीच खेला गया। इसमें ठाकुर वारियर्स ने जीत हासिल की। इसके बाद फाइनल मुकाबले में ठाकुर वारियर्स और मार्कोस इलेवन आमने-सामने आए। रोमांचक मुकाबले में ठाकुर वारियर्स ने मार्कोस इलेवन को हराकर क्रिकेट स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि रविवार को क्रिकेट स्पर्धा के बाद फुटबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा पेंटिंग और अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। खेलकूद, सांस्कृतिक व वेलफेयर सोसायटी की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी के सचिव राजकुमार ने बताया कि कमेटी हर वर्ष दशहरा उत्सव का आयोजन करती है, जिसके तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। यह प्रतियोगिताएं दशहरे तक चलेंगी। दशहरे के दिन समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article