फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   TGT counseling in Shimla for Ward of Ex Servicemen on 28 September

भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए टीजीटी भर्ती की काउंसलिंग 28 को

Thu, 17 Sep 2020 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Sep 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
TGT counseling in Shimla for Ward of Ex Servicemen on 28 September
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए टीजीटी बैच बाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग 28 सितंबर से शुरू होगी। शिमला जिले में इस वर्ग से 89 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा भागचंद चौहान ने दी। बताया कि स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के कला और विज्ञान संकाय के पद बैच वाइज भरे जाएंगे। अनुबंध आधार पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28 सितंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज, अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक, चरित्र प्रमाण पत्र के साथ काउंसलिंग में अपीयर होना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी उपनिदेशक कार्यालय से आवेदक प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ग से कुल 89 पद भरे जाने हैं। इसमें से टीजीटी मेडिकल के 18, टीजीटी नॉन मेडिकल के 26 और टीजीटी आर्ट्स के सबसे अधिक 45 पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन


भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से टीजीटी के भरे जाने वाले पदों में टीजीटी आर्ट्स के कुल 45 पद भरे जाने हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 21 पदों के लिए 2003 बीएड बैच के युवा पात्र होंगे। अनुसूचित जाति के 16 पदों के लिए 2006 बैच, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 8 पदों के लिए 2011 बैच के आवेदक पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग की 13 सीटों के लिए 2004, ओबीसी की तीन सीटों के लिए 2006, अनुसूचित जाति श्रेणी के भरे जाने वाले 6 पदों के लिए 2018 तथा अनुसूचित जन जाति के 4 पदों के लिए 2019 बैच के उम्मीदवार पात्र होंगे। टीजीटी मेडिकल के सामान्य वर्ग के दस पदों के लिए 2009, अनुसूचित जाति के चार पदों के लिए 2017 और अनुसूचित जनजाति की 4 सीटों के लिए 2019 बैच के अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए पात्र होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed