फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Text material of Vedic Mathematics uploaded on login ID of schools

HPBOSE: स्कूलों की लॉगिन आईडी पर अपलोड की वैदिक गणित की पाठ्य सामग्री

Mon, 13 Feb 2023 09:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Feb 2023 09:39 PM IST
सार

प्रदेश में छठी से वैदिक गणित की पढ़ाई करवाने का फैसला बोर्ड प्रबंधन ने लिया था। वैदिक गणित विषय से संबंधित पाठ्य सामग्री को स्कूलों की यूजर आईडी पर उपलब्ध करवा दिया है।

विज्ञापन
Text material of Vedic Mathematics uploaded on login ID of schools
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 से छठी कक्षा से वैदिक गणित की पढ़ाई शुरू करवा रहा है। इस विषय की पढ़ाई के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड किसी प्रकार की कोई किताब प्रिंट नहीं करवाएगा, बल्कि इसे डिजिटल रूप में स्कूलों को उनकी लॉगिन आईडी पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जहां से वे इसका प्रिंट आउट लेकर इसे बच्चों को पढ़ाएंगे। विषय से संबंधित पाठ्यसामग्री को अब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध करवा दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 118वीं बैठक में शैक्षणिक समिति की सिफारिश पर छठी से 10वीं कक्षा तक वैदिक गणित विषय के एक-एक अध्याय के पाठ्यक्रम को शैक्षणिक सत्र 2023-24 से गणित विषय के अनुपूरक पाठ्यक्रम के रूप में शामिल करने की बात कही थी। इस पर अमल करते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अब विषय से संबंधित पाठ्य सामग्री को अब स्कूलों की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध करवा दिया है। वैदिक गणित विषय को शुरू करने का मकसद गणित विषय में पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करना है। वैदिक गणित के जरिये छात्रों को गणित के प्रश्नों को सरल तरीके से हल करना सिखाया जाएगा। इस विषय के शुरू होने से बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदेश में छठी से वैदिक गणित की पढ़ाई करवाने का फैसला बोर्ड प्रबंधन ने लिया था। वैदिक गणित विषय से संबंधित पाठ्य सामग्री को स्कूलों की यूजर आईडी पर उपलब्ध करवा दिया है। जिसे सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक स्कूल की यूजर आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। - डॉ. मधु चौधरी, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed