फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Testing will be done today in 117 centers of the market.

Shimla News: मंडी के 117 केंद्रों में आज होगी परख

Wed, 04 Dec 2024 12:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
Testing will be done today in 117 centers of the market.
मंडी। जिला मंडी में 4 दिसंबर को परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण -2024 का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 2551 विद्यार्थी भाग लेंगे। तीसरी कक्षा में 765, छठी में 801 और नौवीं में 985 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में 117 केंद्र बनाए गए हैं। परख परीक्षा से विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा, इस आधार पर रिपोर्ट कार्ड एनसीईआरटी नई दिल्ली तैयार करेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक शास्त्र और पर्यावरण विषय की परीक्षा देंगे। इससे पहले विद्यार्थियों के तीन मॉक टेस्ट हो चुके हैं। परीक्षा 90 मिनट की होगी। दिव्यांग विद्यार्थियों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। परीक्षा में तीसरी कक्षा के बच्चों को सिर्फ प्रश्नपत्र पर ही जवाब टिक करने होंगे।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक विद्यार्थियों की ओर से लगाए टिक के अनुसार ओएमआर शीट भरेंगे। छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्वयं प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट में भरने होंगे। परीक्षा से हर राज्य और जिले को रैंक मिलेगा। इससे पता चल सकेगा कि पढ़ाई के क्षेत्र में कौन सा राज्य और कौन सा जिला किस पायदान पर है। चार साल पहले हुई परख परीक्षा में हिमाचल देश में केरल के बाद दूसरे नंबर पर था। दो साल पहले हुए परख परीक्षा में हिमाचल 21वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
जिले में परख परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। समस्त जेबीटी प्रशिक्षुओं को परीक्षा केंद्र पर भेज दिया है। स्कूल प्रमुखों को प्रशिक्षुओं के लिए अच्छी व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
-कश्मीर सिंह चौधरी, उपनिदेशक, गुणवत्ता नियंत्रक जिला परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed