फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Testimony against leader, name removed from BPL list

नेता के खिलाफ गवाही पर बीपीएल से काट दिया नाम

Mon, 27 Sep 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Testimony against leader, name removed from BPL list
ऊना। गगरेट के बहुचर्चित नशा मुक्ति केंद्र मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में सरकारी गवाह युवक के परिवार का नाम ही बीपीएल सूची से काटने का आरोप एक भाजपा नेता पर लगा है। महिला की शिकायत पर मामले में डीसी राघव शर्मा ने नायब तहसीलदार का जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गगरेट के वार्ड दो की राकेश कुमारी ने डीसी को शिकायत पत्र सौंपा है। उसने डीसी से गुहार को बताया कि वे वार्ड दो की रहने वाली है। उसके पति की मौत हो चुकी है। उसका एक लड़का है जोकि गलत संगत के कारण नशे के गर्त में गिर गया था। इसीलिए उसे स्थानीय नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। नशा मुक्ति केंद्र में एक की मौत के बाद खुलासा हुआ था कि यह केंद्र अवैध है। इसका संचालन गलत तरीके से किया जा रहा है। इस मामले में उसका लड़का सरकारी गवाह बन गया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि इसी मामले के कारण उक्त नेता ने बीपीएल सूची से उसका नाम कटवा दिया। उसकी जगह एक निजी स्कूल में अध्यापन का कार्य कर रही महिला का नाम शामिल कर दिया। वहां से वह अच्छी तनखाह ले रही है। उसके पास आय का कोई साधन नहीं है। इसीलिए इस मामले की जांच की जाए। डीसी ने पर नायब तहसीलदार गगरेट को जांच के लिए भेजा है। इसकी जांच जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांचकर भेजी जाएगी रिपोर्ट
जिलाधीश से इस मामले की जांच करने के लिए पत्र मिला है। दो-तीन दिन में मामले की पूरी जांच करके डीसी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
परीक्षित कुमार, नायब तहसीलदार गगरेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed