फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   terrorist attack on pathankot, high alert in himachal.

पठानकोट में आतंकी हमला, हिमाचल में हाईअलर्ट जारी

Sat, 02 Jan 2016 10:08 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack on pathankot, high alert in himachal.

हिमाचल के कांगड़ा की सीमा से सटे पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद प्रदेश में भी हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। अब तक चार आतंकी मारे जा चुके हैं। वहीं दो जवानों के भी शहीद होने की सूचना है। पुलिस के अनुसार पठानकोट में हुए इस हमले के बाद सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। पठानकोट कांगड़ा की सीमा से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन


ऐसे में कहीं आतंकी हिमाचल में न घुस जाए, इसके लिए चैकिंग की जा रही है। गाड़ियों की तलाशी भी ली जा रही है। पुलिस ने संदिग्धों पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है। पठानकोट में तड़के सुबह हुए इस हमले के बाद कांगड़ा के लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन


अभी भी जारी है सर्च ऑपरेशन

terrorist attack on pathankot, high alert in himachal.

वहीं, पठानकोट एयरबेस के अंदर अभी भी कई आतंकी छिपे हो सकते हैं। इसके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि पिछले कुछ घंटे से गोलीबारी बंद हैं लेकिन इसके बावजूद अलर्ट जारी किया गया है। इस वारदात के बाद चंबा के सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बॉर्डर से जुड़ी चौकियों में और फोर्स भेजी जा रही है।

वहीं, पठानकोट से कांगड़ा एंट्री प्वाइंट पर सुबह से ही अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी ‌स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। हिमाचल पुलिस लगातार इस मामले पर पंजाब पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed