फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tenders of a dozen important projects of Himachal Pradesh rejected

शिमला: हिमाचल प्रदेश के एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की निविदाएं खारिज, जानिए वजह

Sun, 16 Jan 2022 01:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Jan 2022 01:28 PM IST
सार

विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के टेंडर रद्द किए गए हैं। किसी में टेंडर के दस्तावेज अधूरे थे तो किसी को टेंडर लगाने वाले पात्र नहीं मिले। इसके अलावा राज्य के करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की भी निविदाएं खारिज हुईं।  

विज्ञापन
Tenders of a dozen important projects of Himachal Pradesh rejected
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के टेंडर रद्द किए गए हैं। किसी में टेंडर के दस्तावेज अधूरे थे तो किसी को टेंडर लगाने वाले पात्र नहीं मिले। इसके अलावा राज्य के करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की भी निविदाएं खारिज हुईं।  मैक्लोडगंज बाजार के पुनर्विकास का टेंडर लगाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। इसलिए इसे रद्द करना पड़ा है। धर्मशाला स्थित मिनी सचिवालय में लिफ्ट की मरम्मत करने के टेंडर भी खारिज करने पड़े, क्योंकि कोई भी निविदाकर्ता इसके लिए पात्र नहीं था।

विज्ञापन


करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के प्रसिद्ध चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के लिए अलग से उठाऊ जलापूर्ति योजना का टेंडर भी रद्द किया गया है। इसका कारण भी न्यूनतम निविदाओं का प्राप्त नहीं होना है। सुंदरनगर लोक निर्माण मंडल के तहत सतलुज नदी पर बनी एनटीपीसी सुरंग के साथ करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार बनाने का टेंडर भी रद्द हुआ है। इसकी वजह टेंडर दस्तावेजों में कमियां हैं। इसे दोबारा से लगाया जा रहा है। चौड़ा मैदान शिमला में लाइट गॉज स्टील फ्रेम तकनीक से बुक कैफे के निर्माण अथवा जीर्णोद्धार का टेंडर इसलिए रद्द किया गया है, क्योंकि इसके लिए अकेली निविदा मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed