फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ten died due to swine flu in himachal in 21 days

हिमाचल में स्वाइन फ्लू ने पसारे पांव, 21 दिन में 10 मौतें

Tue, 29 Jan 2019 11:49 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 29 Jan 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
ten died due to swine flu in himachal in 21 days

हिमाचल में स्वाइन फ्लू ने पांव पसार लिए हैं। सोमवार को प्रदेश के अस्पतालों में 24 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई इसमें 9 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। प्रदेश में पीड़ितों का आंकड़ा 44 पहुंच गया है। जिला कांगड़ा में सर्वाधिक 18 इसकी गिरफ्त में है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने स्वाइन फ्लू पर काबू पाने के लिए सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल में इस बीमारी से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 7 लोगों की हिमाचल में, जबकि 3 लोगों की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई है।
विज्ञापन


खांसी, जुकाम और बुखार आने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की एडवायजरी जारी की गई है। यह बीमारी एक दूसरे से फैलती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को भीड़भाड़ से दूर या फिर मुंह नाक पर मास्क लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू का वायरस हवा में फैलता है, किसी के शरीर में प्रवेश कर यह लोगों को अपनी गिरफ्त में ले सकता है। अस्पतालों में इन दिनों बुखार और खांसी के मरीज पहुंच रहे हैं। जांच पड़ताल के बाद इन लोगों में बीमारी की पुष्टि हो रही है।

सोमवार तक प्रदेश के अस्पतालों मेें 179 लोगों के टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि बीमारी पर काबू पाया जा रहा है। अस्पतालों में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

बीमारी के प्रति बच्चे-बुजुर्ग ज्यादा संवेदनशील

ten died due to swine flu in himachal in 21 days
डॉक्टरों का मानना है कि दो और दो साल से छोटे बच्चे, 65 साल तथा इससे ज्यादा उम्र के लोगों को यह बीमारी आसानी से अपनी गिरफ्त में लेती है। इसका कारण यह है कि इन लोगों के शरीर में बीमारी से लड़ने की कम क्षमता होती है। गर्भवती महिलाएं और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को भी जल्द यह बीमारी अपनी चपेट में लेती है।

तीन श्रेणियों में होती है बीमारी
सर्दी, खांसी-जुकाम और बुखार इसे ए श्रेणी में रखा गया है, जबकि 101 और इससे ज्यादा बुखार आने को बी और चार दिन तक इस बुखार के न उतरने को सी श्रेणी में रखा गया है।

हिमाचल में 3 जगह होते स्वाइन फ्लू के टेस्ट
प्रदेश में यह टेस्ट तीन जगह होते हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला, राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, कांगड़ा और सीआरआई कसौली में इन टेस्टों को कराया जा रहा है। 

कहा कितने मामले
ऊना - 2, सोलन - 2, शिमला - 12, मंडी -3, कुल्लू -1, कांगड़ा -18, हमीरपुर -1, चंबा -3 और बिलासपुर - 2
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed