फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Temple gutted in fire in nirmand kullu himachal pradesh loss of five crore rupee

300 साल पुराना मां दमाशन का पांच मंजिला मंदिर राख, एक करोड़ का नुकसान

Sun, 08 Sep 2019 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Temple gutted in fire in nirmand kullu himachal pradesh loss of five crore rupee
- फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू के निरमंड की कुश्वा पंचायत में 300 साल पुराना माता दमाशन का पांच मंजिला मंदिर शनिवार रात आग में जल गया। अग्निकांड में एक करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। यह मंदिर प्राचीन काष्ठकुणी शैली में लकड़ी से बना हुआ था।

विज्ञापन


आग में मंदिर भवन, उसमें रखा मां का रथ, अष्टधातु की सात मूर्तियां, अष्टधातु के छह मोहरे, चांदी के तीन बड़े मोहरे, तीन करनाल, चांदी के दो ढोल, चांदी की छड़ी, चांदी की दो दराटी, चांदी का दनेरा, थाली, दौ चौरियां, सात ढोल, एक नगाड़े सहित अन्य सामान आग में जल गए। प्रशासन, अग्निशमन विभाग और सीआईएसएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और साथ लगते घरों को बचाया।

विज्ञापन

Temple gutted in fire in nirmand kullu himachal pradesh loss of five crore rupee

पुलिस थाना ब्रौ के प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि निरमंड के दमाशन मंदिर में शनिवार रात करीब दस बजे आग की सूचना पर पुलिस दल मौके पर रवाना हुआ। ग्रामीणों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लकड़ी से बना पांच मंजिला मंदिर राख के ढेर में तबदील हो गया। रात करीब 1:30 बजे रामपुर से अग्निशमन दल और एसजेवीएन में तैनात सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इस टीम ने साथ लगते घरों को जलने से बचाया। रविवार सुबह छह बजे तक टीम डटी रही।

मंदिर का करवाया जाएगा पुनर्निर्माण : किशोरीलाल
रविवार को मौके पर पहुंचे आनी के विधायक किशोरी लाल ने ग्रामीणों को मंदिर के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया। उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रशासन भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से फिर से मंदिर निर्माण का प्रयास करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed