{"_id":"57b9e9174f1c1bf53ed4efe9","slug":"telemedicine-centre-in-all-over-india-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के हर जिले में खुलेगा टेली मेडिसन केंद्र: नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के हर जिले में खुलेगा टेली मेडिसन केंद्र: नड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश के हर जिले में टेली मेडिसन केंद्र खोला जाएगा। आम जनमानस तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए इस सेवा से देश के 70 मेडिकल कॉलेजों को जोड़ा जा रहा है। इसमें 50 कॉलेजों को जोड़ा जा चुका है। किन्नौर के स्नो बाउंड पूह एरिया और अमरनाथ तक के दुर्गम क्षेत्र पीजीआई चंडीगढ़ टेली मेडिसन सेवा से जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में टेली मेडिसन सेवा स्वास्थ्य विभाग की अहम सेवा के रूप में उभर रही है। रोगी की चिकित्सीय सलाह बड़े मेडिकल कॉलेज या संबंधित रोगों के विशेषज्ञों से वीडियो, ईमेल, स्मार्ट फोन, वायरलेस उपकरण और दूर संचार प्रौद्योगिकी के अन्य रूपों से ली जाती है। नड्डा सोलन के चंबाघाट स्थित शहीद पार्क में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान सांसद वीरेंद्र कश्यप के अलावा भाजपा नेताओं में चंद्रमोहन ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल, केएल ठाकुर, राजीव सहजल, गोविंद शर्मा और केएल ठाकुर आदि मौजूद रहे। वहीं पाइनग्रोव में अनौपचारिक बातचीत में उनके हिमाचल आने की अटकलों पर नड्डा ने कोई टिप्पणी नहीं दी।
विज्ञापन