फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Telangana govt will work on two hydro projects in Lahaul-Spiti, MoU signed

Himachal News: तेलंगाना सरकार हिमाचल प्रदेश में लगाएगी दो बिजली प्रोजेक्ट, पांच हजार को मिलेगा रोजगार

Sun, 30 Mar 2025 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

 तेलंगाना सरकार के साथ जिला लाहौल-स्पीति में स्थापित होने वाली 400 मेगावाट सेली और 120 मेगावाट मियार जल विद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए।

विज्ञापन
Telangana govt will work on two hydro projects in Lahaul-Spiti, MoU signed
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश ने शनिवार को तेलंगाना सरकार के साथ जिला लाहौल-स्पीति में स्थापित होने वाली 400 मेगावाट सेली और 120 मेगावाट मियार जल विद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए। यह पहली बार है कि प्रदेश के इतिहास में इस तरह की साझेदारी की पहल की गई है और यह कदम प्रदेश की अपार जल विद्युत क्षमताओं के दोहन में मील पत्थर साबित होगा। इन समझौता ज्ञापनों पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू की उपस्थिति में प्रदेश सरकार की ओर से ऊर्जा सचिव राकेश कंवर तथा तेलंगाना सरकार की ओर से प्रधान सचिव ऊर्जा संदीप कुमार सुल्तानिया ने हस्ताक्षर किए। यह दोनों परियोजनाएं चिनाब नदी पर 6,200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार की जाएंगी और इनसे रोजगार के लगभग 5,000 प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष अवसर सृजित होंगे। समझौता ज्ञापन के अनुसार तेलंगाना सरकार ने अग्रिम प्रीमियम राशि के रूप में 26 करोड़ रुपये का भुगतान किया है

विज्ञापन

प्रदेश को मिलेगी इतनी मुफ्त बिजली
 इन परियोजनाओं के आरंभ होने के बाद प्रदेश को कुल विद्युत उत्पादन में से शुरुआती 12 वर्षों तक 12 प्रतिशत, अगले 18 वर्षों तक 18 प्रतिशत और आखिरी 10 वर्षों तक 30 प्रतिशत मुफ्त बिजली दी जाएगी। 40 वर्षों की अवधि पूर्ण होने के बाद तेलंगाना सरकार इन दोनों परियोजनाओं को प्रदेश को सौंपेगी। इसके अतिरिक्त, तेलंगाना सरकार इन दोनों परियोजनाओं की लागत का 1.5 प्रतिशत स्थानीय क्षेत्र विकास निधि पर तथा इसके अतिरिक्त लागत का एक प्रतिशत इस क्षेत्र को निःशुल्क विद्युत प्रदान करने पर व्यय करेगी। इन परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों को 10 वर्षों तक 100 यूनिट प्रतिमाह के समान वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएंगे।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री  सुक्खू ने तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के मध्य यह साझेदारी नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अंतरराज्यीय सहयोग के नए युग की शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना सरकार को पावर बैंकिंग और ट्रेडिंग के क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाएं तलाशने को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के लोगों को जल विद्युत परियोजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने के साथ ही राज्य के संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार को दोनों परियोजनाएं स्थापित करने में राज्य सरकार पूर्ण सहयोग करेगी, ताकि इनका निर्माण तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जा सके। यह समझौते दोनों सरकारों के लिए लाभप्रद होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के संसाधनों की लूट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के संसाधनों की लूट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश सरकार जल संसाधनों को राज्य की संपत्ति मानकर विद्युत क्षेत्र में बड़े सुधार कर रही है, ताकि हिमाचल प्रदेश एक आत्मनिर्भर राज्य बन सके। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 11,500 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का दोहन किया जा चुका है लेकिन इसका अधिकांश लाभ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों को हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस स्थिति को बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित है और राज्य के जल संसाधनों का उपयोग प्रदेशवासियों की आर्थिक समृद्धि के लिए सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन

तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू ने कहा कि तेलंगाना सरकार दोनों राज्यों की बढ़ती ऊर्जा मांग और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह समझौता ज्ञापन तेलंगाना क्लीन एंड ग्रीन एनर्जी नीति 2025 के अंतर्गत राज्य के ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने और पर्यावरण स्थिरता सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने कहा कि राज्य सरकार नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और यह समझौता ऊर्जा क्षेत्र में अन्तरराज्यीय सहयोग के महत्व को दर्शाता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य प्रबंध निदेशक टीजीएसपीडीसीएल मुशर्रफ फारूकी, निदेशक ऊर्जा राकेश प्रजापति, विशेष सचिव (विद्युत) अरिंदम चौधरी तथा दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed