फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tehsildar suspended for regularizing 49 occupations on government land, chargesheet also done

Tehsildar Suspended: सरकारी भूमि पर 49 कब्जे नियमित करने के आरोप में तहसीलदार निलंबित, चार्जशीट भी किया

Wed, 27 Jul 2022 10:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Jul 2022 10:27 AM IST
सार

 प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट करने के साथ ही आरोपी का मुख्यालय मंडी मंडलायुक्त का दफ्तर तय किया गया है। मंडी जिला के बलद्वाड़ा में तैनात आरोपी तहसीलदार 30 जुलाई को सेवानिवृत्त हो जाएगा। हालांकि, विभागीय जांच जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Tehsildar suspended for regularizing 49 occupations on government land, chargesheet also done
तहसीलदार निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल सरकारी भूमि पर अवैध रूप से 49 कब्जों को नियमित करने के आरोप में तहसीलदार को निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट करने के साथ ही आरोपी का मुख्यालय मंडी मंडलायुक्त का दफ्तर तय किया गया है। मंडी जिला के बलद्वाड़ा में तैनात आरोपी तहसीलदार 30 जुलाई को सेवानिवृत्त हो जाएगा। हालांकि, विभागीय जांच जारी रहेगी। मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बीते सोमवार को प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भेजी है। जांच में पाया गया है कि गलत मंशा से तहसीलदार अमर सिंह ने सरकारी भूमि पर 49 अवैध कब्जे नियमित किए हैं। इंतकाल के रिकॉर्ड में दर्ज नंबर भी फर्जी निकले हैं। रिपोर्ट के आधार पर निलंबन के लिखित आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


इन आदेशों में यह भी कहा गया है कि तहसीलदार ने राज्य के हितों को दरकिनार कर कब्जा करने वालों को फायदा पहुंचाया है। किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया है। लिहाजा, तहसीलदार के खिलाफ सेवानिवृत्ति के बाद भी विभागीय जांच जारी रहेगी ताकि इसके खिलाफ अगली कार्रवाई की जा सके। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को मंडी उपायुक्त के पास एक कब्जे को अवैध रूप से नियमित करने की शिकायत आई थी। जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। ऐसे ही और मामले होने के शक पर जब कार्यालय के पूरे रिकॉर्ड को खंगाला गया तो 49 कब्जों को अवैध रूप से नियमित करने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed