फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tehsildar and EO arranged wood for funeral of Corona positive deceased in baddi himachal

ladenge corona se: तहसीलदार और ईओ ने उठाई कोरोना पॉजिटिव मृतक के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी

Fri, 30 Apr 2021 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Apr 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar and EO arranged  wood for funeral of Corona positive deceased in baddi himachal
तहसीलदार और ईओ ने उठाई लकड़ी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित ईएसआई काठा अस्पताल में उत्तर प्रदेश के कोरोना से मृत कामगार का बद्दी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ट्राली में शव लाने वाले प्रकरण के बाद नगर परिषद बद्दी के सफाई कर्मचारियों ने शव दहन में सहयोग करने से इंकार कर इससे किनारा कर लिया। हालांकि तीन-चार कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग ने पीपीई किट के साथ भेजे लेकिन वो किट डालकर थक चुके थे। ऐसे में चिता तैयार करने का संकट पड़ गया।

विज्ञापन


इसी दौरान तहसीलदार मुकेश शर्मा और कार्यकारी अधिकारी रणवीर वर्मा ने एक-एक कर लकड़ी उठाई और अंतिम संस्कार की चिता लगाई। उसके बाद पीपीई किट में आए कर्मियों ने शव को चिता पर रखा और बाकी की लकड़ी लगाकर परिजन से आग लगवाई। उधर, ईओ नगर परिषद आरएस वर्मा ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। कुछ सामाजिक संस्थाओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से काम को पूरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed