फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technomac did not pay 3.75 crore rupee of employee provident fund

ईपीएफ का 3.59 करोड़ भी डकार गई टेक्नोमैक कंपनी

Fri, 16 Mar 2018 01:44 PM IST
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 16 Mar 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Technomac did not pay 3.75 crore rupee of employee provident fund

इंडियन टेक्नोमैक कंपनी से प्रदेश सरकार आबकारी एवं कराधान समेत विभिन्न विभागों की करीब 6 हजार करोड़ रिकवरी होनी है। इकाई ने कामगारों की ईपीएफ राशि भी इस गोलमाल का शिकार हो गई है।

विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन ने इकाई में कार्यरत रहे हजारों कामगारों के वेतन से भविष्य निधि की राशि तो लगातार काटी, लेकिन ईपीएफ कार्यालय में जमा नहीं कराई। ऐसे में कर्मियों का करीब 3.59 करोड़ रुपया भी डकार लिया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में इटकोल कंपनी जगतपुर बंद हो गई थी। इसके बाद ईपीएफ विभाग के अधिकारियों की ओर से नियुक्त किए गए लिक्विडेटर ने चंडीगढ़ के समक्ष दावा पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पांवटा के जगतपुर में वर्ष 2008 से 2014 तक चली कंपनी में कभी हजारों कामगार कार्यरत रहे। इन मजदूरों के मासिक मानदेय से भविष्य निधि राशि को काटा जाता रहा।

Technomac did not pay 3.75 crore rupee of employee provident fund

शुरुआती वर्षों में तो कंपनी ने ईपीएफ राशि को संबंधित विभाग कार्यालय में जमा करवा, लेकिन कुछ वर्षों की ईपीएफ राशि मजदूरों से काटने के बावजूद दफ्तर में जमा नहीं कराई। वहीं, ईपीएफ राशि का कंपनी प्रबंधन ने लंबित राशि का कोई भुगतान ही नहीं किया, जिसका लिक्विडेटर चंडीगढ़ के समक्ष दावा पेश किया गया है।

उधर, कर्मचारी भविष्य निधि विभाग के इंफोर्समेंट ऑफिसर अशोक शर्मा ने कहा कि कंपनी के पास ईपीएफ की करीब 3.59 करोड़ की राशि लंबित है। विभाग की तरफ से ईपीएफ राशि को नियुक्त किए गए लिक्विडेटर के समक्ष दावा पेश किया गया है। अदालत में भी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed