फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   teachers recruitment in pre primary schools in himachal pradesh

हिमाचल: अगले माह होगी चार हजार प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट से ली जाएगी मंजूरी

Sat, 29 Jan 2022 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Jan 2022 10:31 AM IST
सार

सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही नर्सरी और केजी की कक्षाओं के लिए भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों में एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स कोटे के 70 फीसदी पदों में से 35 फीसदी पद बैचवाइज और 35 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

विज्ञापन
teachers recruitment in pre primary schools in himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में चार हजार शिक्षकों की भर्ती फरवरी में होगी। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के नियम विभाग तैयार कर रहा है। इसको लेकर कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग और अर्ली चाइल्ड हुड केयर का कोर्स करने वालों को भर्ती में मौका दिया जाएगा। शिक्षकों के 70 फीसदी पद एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स तथा 30 फीसदी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन


आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता को लेकर कैबिनेट बैठक में अंतिम फैसला होगा। सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही नर्सरी और केजी की कक्षाओं के लिए भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों में एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स कोटे के 70 फीसदी पदों में से 35 फीसदी पद बैचवाइज और 35 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। एनसीटीई के नियमों के तहत भर्ती की जाएगी। विभागीय अधिकारियों की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में दस विद्यार्थियों से अधिक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षक भर्ती करने और शिक्षकों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में ही होगा स्कूलों को लेकर अंतिम फैसला
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्कूलों को खोलने या बंद रखने का अंतिम फैसला 31 जनवरी को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में होगा। शिक्षा विभाग बैठक में अपना प्रस्ताव लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले अभी घटे नहीं हैं। कुछ वैज्ञानिक फरवरी में पीक आने की बात भी कर रहे हैं। ऐसे में समाज के प्रबुद्ध वर्गों सहित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों से चर्चा करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेबीटी भर्ती को लेकर विधि विभाग से जारी है मशवरा
प्रदेश में जेबीटी भर्ती शुरू करने को लेकर विधि विभाग से राय-मशवरा किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में था। अभी कोर्ट ने पुराने आदेशों पर स्टे लगाया हुआ है। ऐसे में हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग से परिणाम जारी करने को लेकर विधि विभाग से चर्चा की जा रही है। जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। बैचवाइज भर्ती भी जल्द शुरू करने के प्रयास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed