फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teachers' protest at HPU continues for the 21st day.

Shimla News: एचपीयू में शिक्षकों का धरना 21वें दिन भी जारी

Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers' protest at HPU continues for the 21st day.
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की स्वायत्तता, अकादमिक स्वतंत्रता और संस्थागत गरिमा की मांग को लेकर एचपीयू शिक्षक कल्याण संघ का विश्वविद्यालय बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को 21वें दिन भी धरना जारी रहा। शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना देकर विवि से जुड़े नीतिगत और प्रशासनिक मामलों में संस्थागत प्रक्रियाओं और संवाद को प्राथमिकता देने की मांग की। धरने को हिंदी विभाग के डॉ. नरेश, महिला अध्ययन विभाग की डॉ. सीमा, अंग्रेजी विभाग की डॉ. प्रियंका वैद्य, आईटीएचएम के प्रो. चंद्रमोहन और शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. मनोहर ने संबोधित किया। डॉ. प्रियंका वैद्य ने शिक्षकों के कॅरिअर विकास के लिए कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) बहाल करने की जरूरत बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article