Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher Surat Chauhan is becoming a pillar of support for the education of destitute children

Shimla News: बेसहारा बच्चों की शिक्षा का सहारा बन रहे शिक्षक सूरत चौहान

Tue, 10 Nov 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teacher Surat Chauhan is becoming a pillar of support for the education of destitute children
सहायता पाने वाले मनेवटी स्कूल के छात्रों के साथ सूरत राम चौहान। संवाद 
नेरवा (रोहड़ू)। उत्तराखंड सीमा से सटी हिमाचल प्रदेश की अंतिम पंचायत किरण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनेवटी में कार्यरत शिक्षक सूरत चौहान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि रखने वाले चौहान वर्ष 2017 से लगातार अपनी निजी आय से निर्धन और बेसहारा बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक अनाथ छात्र को गोद लेकर उसकी संपूर्ण शिक्षा का जिम्मा भी स्वयं उठाया है। इसी क्रम को जारी रखते हुए इस वर्ष भी उन्होंने मनेवटी और खुरोग स्कूलों के छह जरूरतमंद, अनाथ और दिव्यांग विद्यार्थियों को कुल 5,100 रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की है। उन्होंने इस वर्ष मनेवटी स्कूल के कक्षा 10 के अनाथ छात्र अक्षय कुमार कक्षा को 1,500, कक्षा 6 के अनाथ छात्र प्रिंस राज को 1,000, 8 वीं कक्षा के दिव्यांग छात्र ऋषभ को 1,000, कक्षा 10वीं छात्रा प्राची को 600, खुडोग स्कूल की 7वीं कक्षा की छात्राओं सांची प्रिया और नेहा को 500-500 रुपये की सहायता प्रदान की है। सूरत चौहान की इस पहल की क्षेत्र भर में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर व्यवस्थाएं अक्सर दावों तक सीमित रह जाती हैं, वहीं एक शिक्षक का यह व्यक्तिगत प्रयास असहाय बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article