{"_id":"60182448e08a2c051c3d970f","slug":"teacher-recruitment-himachal-104-posts-of-jbt-will-be-filled-in-kangra-know-the-date-of-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में भरे जाएंगे जेबीटी के 104 पद, जानें काउंसिलिंग की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में भरे जाएंगे जेबीटी के 104 पद, जानें काउंसिलिंग की तिथि
Mon, 01 Feb 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा: कांगड़ा में जेबीटी भर्ती होगी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में जेबीटी के 104 पदों पर भर्ती होगी। इस दौरान सामान्य वर्ग से 38, आर्थिक कमजोर वर्ग से 13, सामान्य स्वतंत्रता सेनानी आश्रित से एक, अन्य पिछड़ा वर्ग से 17, अन्य पिछड़ा वर्ग आईआरडीपी से चार, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानी आश्रित एक, अनुसूचित जाति से 19, अनुसूचित जाति आईआरडीपी चार, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी आश्रित से एक, अनुसूचित जनजाति पांच, अनुसूचित जनजाति आईआरडीपी से एक पद भरा जाएगा। इन पदों के लिए काउंसिलिंग डाइट कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में 12 फरवरी को जिला कांगड़ा के अभ्यर्थियों के लिए होगी। इसके अलावा 13 फरवरी को अन्य जिलों के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
कांगड़ा के उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार धीमान ने बताया कि 31 दिसंबर 2013 तक जेबीटी का दो वर्ष का प्रशिक्षण और जेबीटी टेट पास करने वाले अभ्यर्थी काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का नाम किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा इनकी एक सत्यापित प्रति साथ लानी होगी। कांगड़ा के अभ्यर्थियों के नामों की सूचियां संबंधित रोजगार कार्यालयों से प्राप्त हुई हैं, जिन्हें काउंसिलिंग के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। फिर भी यदि किसी अभ्यर्थी को समय पर बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वे 12 फरवरी को काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन