फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher is not ready for transfer from capital region shimla to other station

सरकारें बदलती रहीं पर नहीं हिले राजधानी के आसपास जमे शिक्षक

Sat, 03 Feb 2018 12:45 PM IST
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 03 Feb 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
teacher is not ready for transfer from capital region shimla to other station

प्रदेश में सरकार बेशक पांच साल बाद बदलती हो, लेकिन राजधानी शिमला के इर्द-गिर्द जमे कई शिक्षक आज तक नहीं बदले। शिमला शहर, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 160 शिक्षक ऐसे हैं, जिनके कई सालों से तबादले ही नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा 200 से ज्यादा ऐसे शिक्षक भी हैं, जो हर तीन साल बाद सिर्फ दो ही स्कूलों में एडजस्टमेंट करवाकर शिमला के नजदीक टिके हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय में आने वाले इन तीन विधानसभा क्षेत्रों में 56 और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के 104 शिक्षक ऐसे हैं। 
विज्ञापन


जिनके कई सालों से तबादले ही नहीं हुए। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने लांगर स्टे वाले वाले शिक्षकों की शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को सूची सौंप दी है। संभवतया इन शिक्षकों के जल्द तबादले कर सरकार पूरे प्रदेश में शिक्षकों को एक स्थान विशेष का मोह छोड़कर पूरे प्रदेश में सेवाएं देने का संदेश देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल होते ही चलता है एडजस्टमेंट का खेल

teacher is not ready for transfer from capital region shimla to other station

शिमला में ऐसे कई सरकारी स्कूल हैं, जहां नेताओं और अफसरों की पत्नियां या रिश्तेदार सेवारत हैं। शिमला से सटे दूसरे विधानसभा क्षेत्रों के स्कूलों में भी अफसरों और नेताओं के करीबी शिक्षकों ने ही कब्जा जमाया हुआ है।

प्रदेश में चाहे सरकार किसी भी पार्टी की रही हो, इन प्रभावशाली शिक्षकों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सका है।  तीन साल का सेवाकाल समाप्त होते ही अधिकांश प्रभावशाली शिक्षक आसपास के स्कूलों में ही एडजस्टमेंट करवाते आए हैं।

प्रदेश में शिक्षकों का सबसे बड़ा कैडर है। मुख्य क्षेत्रों में टिके शिक्षकों को लेकर प्रदेश के दूरदराज और अन्य क्षेत्रों में सेवारत शिक्षकों में भारी रोष रहता है। प्रदेश में शिक्षकों का सबसे बड़ा कैडर है। 

अब ट्रांसफर को लेकर शिक्षा विभाग ने लिया ये फैसला

teacher is not ready for transfer from capital region shimla to other station

ऐसे में प्रदेश के हजारों शिक्षकों को कुछ शिक्षकों के लिए नाराज करने का सरकार जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इसके चलते ही शिक्षा विभाग ने शिमला शहर, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी में कई सालों से टिके शिक्षकों को अन्य क्षेत्रों में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

शिमला। शिक्षा विभाग में तबादलों को आनलाइन पोर्टल के माध्यम से करने का प्रस्ताव बनना शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इन दिनों हरियाणा के मॉडल को स्टडी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक प्रदेश सरकार को ट्रांसफर पोर्टल को प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed