नौकरी से निकाला गया दरिंदगी करने वाला शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में चुवाड़ी के सरकारी स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी जेबीटी शिक्षक राजकुमार पुत्र धर्म चंद निवासी चलामा की सेवाएं शिक्षा विभाग ने समाप्त कर दी हैं। शिक्षक को नौकरी से हटाने के आदेश उपनिदेशक कार्यालय से शनिवार को जारी हुए। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने आगामी कार्रवाई करते हुए फैसला ले लिया।
शिक्षा विभाग इस सारे मामले की जांच जारी रखेगा। विभाग पूर्व में हुई घटनाओं के संबंध में भी साक्ष्य जुटा रहा है। साथ ही शिक्षक की बदनीयत से परेशान छात्राओं को मनोवैज्ञानिक रूप से सक्षम बनाने के लिए चाइल्ड लाइन से भी मदद ली जा रही है। उधर, शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। शनिवार को अभिभावकों ने ज्यादातर बच्चे स्कूल नहीं भेजे। इनमें छात्राएं भी शामिल थीं।
पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
शिक्षक पर आरोप है कि वह चाकू से डराकर छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी शिक्षक को चुवाड़ी पुलिस ने डलहौजी कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी डलहौजी संतोष शर्मा ने रिमांड मिलने की पुष्टि की है।
तत्काल कार्रवाई की : उपनिदेशक
शिक्षा उपनिदेशक एसएस पठानिया का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत सही पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है। शिक्षक को नौकरी से हटा दिया गया है। विभाग इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रहा है। मामले की जांच जारी रहेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।