{"_id":"5cf6137ebdec2207237e3de2","slug":"teacher-died-of-electric-current-during-pulling-water-from-tullu-pump-in-mandi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टुल्लू पंप बना मौत का सामान, करंट लगने से शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुल्लू पंप बना मौत का सामान, करंट लगने से शिक्षक की मौत
Tue, 04 Jun 2019 10:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलद्वाड़ा(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलद्वाड़ा(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
उपतहसील बलद्वाड़ा के मटौर टांडा गांव में अपने घर की ऊपरी मंजिल में पानी चढ़ाने के लिए लगाए टुल्लू पंप से करंट लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम को पेश आया। शिक्षक कमलेश कुमार (40) केंद्रीय पाठशाला समैला में तैनात था।
विज्ञापन
वह काफी मिलनसार स्वभाव का था। घटना के बाद गांव, स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार दोपहरबाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। सोमवार शाम को शिक्षक कमलेश कुमार ने घर की ऊपरी मंजिल को पानी चढ़ाने के लिए टुल्लू पंप लगा रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान उसे करंट का झटका लग गया और वह पानी की टंकी में गिर गया। पता चलते ही परिजनों और लोगों ने कमलेश को पानी की टंकी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अपने पीछे दो बच्चे और एक पत्नी छोड़ गया शिक्षक
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्कूल में भी विद्यार्थी और स्टाफ शोकाकुल हैं। आधी छुट्टी के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।
पाठशाला की मुख्य शिक्षिका उर्मिला शर्मा ने बताया कि कमलेश कुमार का स्वभाव मिलनसार था। उन्होंने तथा स्टाफ ने दुख प्रकट किया है। कमलेश अपने पीछे दो बच्चे और एक पत्नी छोड़ गया है।
डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि प्रारंभिक जांच में टुल्लू पंप के माध्यम से करंट लगने से शिक्षक की मौत हुई है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।