{"_id":"6af1a1abde3c43dd7c06b724","slug":"forest-department-achieves-major-success-in-nog-valley-shimla-news-c-178-1-ssml1003-174464-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नोग वैली में वन विभाग की बड़ी कामयाबी, दो मादा भालू पिंजरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नोग वैली में वन विभाग की बड़ी कामयाबी, दो मादा भालू पिंजरे में कैद
विज्ञापन
नोगवैली में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुई मादा भालू। संवाद
बेसड़ी और धार गांव में महिला व पुरुष पर हमले के बाद दहशत में थे ग्रामीण
कैमरों की निगरानी में विभाग ने बिछाया जाल
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
नोगवैली के डंसा बीट के अंतर्गत वन विभाग ने दो मादा भालुओं को पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल की है। बीते सप्ताह बेसड़ी और धार गांव में भालुओं के हमले में एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए थे। लगातार हो रही भालुओं की आवाजाही और हमलों के कारण दोनों गांवों समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने, खेतों में काम करने और रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए भी अकेले जाने में डर लग रहा था। भालुओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से इन्हें पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की थी। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। विभाग की ओर से गठित टीम ने प्रभावित गांवों के आसपास निगरानी और गश्त बढ़ाई। साथ ही भालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाए गए और उनकी निगरानी में पिंजरे स्थापित कर इन्हें पकड़ने की रणनीति तैयार की गई। वन विभाग की यह योजना रविवार को उस समय सफल रही, जब धार गांव के समीप लगाया गया पिंजरा एक मादा भालू को पकड़ने में कामयाब रहा। इसके बाद सोमवार सुबह एक अन्य मादा भालू भी पिंजरे में कैद हो गई। इस तरह विभाग ने लगातार दो दिनों में दो मादा भालुओं को पकड़कर क्षेत्र में उत्पन्न खतरे को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दोनों भालुओं के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों हुए हमलों के बाद लोगों में भय का माहौल था और ग्रामीण दिन के समय भी सतर्कता बरतने को मजबूर थे। वन विभाग की टीम की मुस्तैदी, नियमित निगरानी और सुनियोजित कार्रवाई से फिलहाल लोगों को राहत मिली है।