{"_id":"613363128ebc3e0605285cf6","slug":"teacher-day-2021-kullu-teacher-distributed-mobile-phones-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस विशेष: ऑनलाइन पढ़ाई के लिए अपने पैसों से खरीदकर दिए स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस विशेष: ऑनलाइन पढ़ाई के लिए अपने पैसों से खरीदकर दिए स्मार्ट फोन
Sun, 05 Sep 2021 11:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:22 AM IST
सार
शिक्षक कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि पिछले एक साल में शिक्षकों ने अपने पैसों से गरीब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट फोन दिए हैं।
विज्ञापन
बच्चों को स्मार्ट फोन देते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में गरीब विद्यार्थियों का शिक्षक कल्याण समिति सहारा बनी है। शिक्षकों ने एक साल में करीब 15 स्मार्ट फोन खरीदकर बच्चों को दिए। इनमें कई बच्चे ऐसे थे, जिनके पूरे परिवार में सिर्फ एक ही मोबाइल था। कुछ जगह घर में ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले दो थे, लेकिन स्मार्ट फोन एक ही था।
विज्ञापन
ऐसे में समिति के शिक्षक सदस्यों ने बच्चों की सहायता करने की सोची। शिक्षकों ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर मोबाइल खरीदे और बच्चों को दिए। शिक्षक कल्याण समिति की पहल पर सरकार ने यह मुहिम पूरे हिमाचल में चलाई। इसके बाद प्रदेश के सैकड़ों गरीब विद्यार्थियों को सरकार ने स्मार्ट फोन दिए।
विज्ञापन
समिति ने डोनेट ए बुक मुहिम के जरिये भी गरीब बच्चों तक पाठन सामग्री किताबें उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक करीब 500 गरीब बच्चों को मुफ्त किताबें दी गई हैं। शिक्षक कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि पिछले एक साल में शिक्षकों ने अपने पैसों से गरीब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट फोन दिए हैं। डोनेट ए बुक मुहिम भी कारगर हुई है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन