{"_id":"5e4553fe8ebc3ee60618aeb4","slug":"teacher-climbed-on-tree-to-repair-television-cable-death-from-falling","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन केबल ठीक करने के लिए पेड़ पर चढ़ा शिक्षक, गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीविजन केबल ठीक करने के लिए पेड़ पर चढ़ा शिक्षक, गिरने से मौत
Thu, 13 Feb 2020 07:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गलोड़ (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गलोड़ (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Feb 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिले की तहसील गलोड़ में एक विज्ञान अध्यापक की पेड़ से गिरने से मौत हो गई है। अध्यापक घर के पास पेड़ पर चढ़कर टेलीविजन केबल को ठीक करने चढ़ा था। तभी उसने पेड़ से नियंत्रण खो दिया और जमीन पर आ गिरा। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत फाहल के गांव टीहरी निवासी प्रकाश चंद (45) के रूप में हुई है। प्रकाश चंद की मौत से गलोड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
प्रकाश चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में बतौर टीजीटी विज्ञान अपनी सेवाएं दे रहा था। वह पांच बहनों का अकेला भाई था। वह अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गया। शिक्षक का बेेटा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस तथा बेेटी बीएससी नर्सिंग कर रही है। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ राजेंद्र कुमार ने कहा कि हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन