फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teacher beats girl student fractures his thumb in Shimla in Himachal Pradesh

प्रश्न का जवाब न देने पर शिक्षिका ने छात्रा को पीटा, अंगूठा टूटा

Sun, 17 Nov 2019 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Teacher beats girl student fractures his thumb in Shimla in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

छोटा शिमला स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा की शिक्षिका ने ऐसी पिटाई की कि उसका अंगूठा ही टूट गया। छात्रा का शुक्रवार देर शाम आईजीएमसी में अभिभावकों ने उपचार करवाया। अध्यापिका पर आरोप है कि उसने प्रश्न याद न करने पर छात्रा की पिटाई की जिसे अंगूठे में चोट आई। छात्रा के पिता अनिल ने भी पुलिस में मामला दर्ज करवाने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


प्रधानाचार्य मीरा ने दोनों पक्षों की बात सुनी और शिक्षिका ने अपनी गलती मान कर अभिभावकों से माफी मांग ली। इससे मामला शांत हो गया। पिता अनिल का कहना है कि समाज शास्त्र की शिक्षिका ने प्रश्न का उत्तर न दे पाने पर छात्रा की पिटाई की। इसके बाद उसे सिक रूम में रखने के बाद शाम को प्रधानाचार्य को बताए बिना घर भेज दिया।
विज्ञापन


इसी स्कूल में पढ़ने वाली उसकी बढ़ी बहन ने घर पर बताया कि शिक्षिका ने उसकी पिटाई की है। बच्ची का अंगूठा नीला पड़ गया था। पिता ने उसे देर शाम बच्ची को आईजीएमसी में उपचार के लिए पहुंचाया तो चिकित्सकों ने बताया अंगूठे में फ्रेक्चर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का कहना है उन्होंने स्कूल प्रशासन से शिकायत की तो शिक्षिका ने गलती स्वीकार कर ली थी। इसलिए पुलिस में इसकी कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच बात हुई।


पिता ने कहा कि शिक्षिका ने बच्ची के उपचार करवाने और उसके ठीक होने तक हर तरह से मदद करने का भरोसा दिया है। प्रधानाचार्य मीरा शर्मा ने माना कि ऐसा मामला सामने आया था लेकिन दोनों पक्षों की बातचीत के बाद इसे सुलझा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed