फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher association demand panding DA

Shimla News: राजकीय अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगा लंबित महंगाई भत्ता

Sat, 23 Aug 2025 12:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:42 PM IST
विज्ञापन
teacher association demand panding DA
राजकीय अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगा लंबित महंगाई भत्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी व शिक्षा सचिव राकेश कंवर  से मिला। लंबे समय से पेंडिंग पड़े 13% डीए पर मुख्यमंत्री  से बात हुई और बताया गया कि कर्मचारियों में डीए ना मिलने से भारी रोष है  कम से कम डी ए की एक किस्त तो मुख्यमंत्री द्वारा बजट भाषण में की गई घोषणा के अनुरूप शीघ्र अति शीघ्र  जारी की जाए।

पदोन्नति पर कहा कि जो टीजीटी से पीजीटी की लिस्ट निकली है संघ ने उसका स्वागत किया साथ ही आग्रह किया कि जो बाकी पदोन्नतियां शेष रहती है जैसे सी एंड वी से टीजीटी, जेबीटी से टीजीटी, डी पी,टीजीटी से पीजीटी साइंस स्ट्रीम और टीजीटी ,पीजीटी से हेडमास्टर ,प्रिंसिपल्स सब की प्रमोशन जल्द से जल्द की जाए ।शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को लिखित में मांग पत्र दिया जिसमें यह भी कहा गया की प्रधानाचार्य पद पर होने वाली पदोन्नति के लिए जो मुख्य अध्यापकों का पैनल गया है उसमें डेढ़ सौ के आसपास मुख्याध्यापक रिटायर हो चुके हैं जबकि मुख्य अध्यापकों से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति होने के लिए कोटा के अनुसार 600 के आसपास पद बनते हैं इसलिए मांग की गई कि विभाग की तरफ से मुख्यालय आपको का नया पैनल भेजा जाए जिसमें जुलाई 2023 के मुख्य अध्यापकों को भी शामिल कर पद्धति का लाभ दिया जाए ताकि इस वर्ग के सभी पदों को प्रधानाचार्य होने वाली पदोन्नति के लिए भरा जाए और साथ ही प्रधानाचार्य पद पर भी पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा कुछ आपत्तियां को दूर कर लगाई गई कुछ आपत्तियां को दूर करने के बाद शीघ्र की जाए साथ ही शिष्य मंडल ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की जिस तरह से 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की सेवानिवृत्ति को एक साथ 31 मार्च को करने की घोषणा की है उसे संदर्भ में शीघ्र ही नोटिफिकेशन जारी की जाए ताकि अगस्त में सेवानिवृत हो रहे हैं शिक्षकों को उसका लाभ मिल सके जिस पर शीघ्र ही नोटिफिकेशन जारी होने की का आश्वासन दिया गया है। इसके अतिरिक्त विशेष परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षकों के तबादला आदेश जारी रखें जाए और इस दिशा में 30 किलोमीटर की शर्त को कम करके  20 किलोमीटर या पुराने वाले नियम ही रखे जाएं बी आर सी के इंटरव्यू काफी समय पहले हो चुके हैं और इन्हें अभी तक नहीं लगाया गया है। इस दिशा में भी मांग की गई थी इनका रिजल्ट निकाल कर  नियुक्ति की जाए ताकि गुणवत्ता शिक्षा के ऊपर काम किया जा सके इसके साथ-साथ यह भी मांग की गई की शिक्षा विभाग में शिक्षकों के बहुत से पद खाली चल रहे हैं जिन्हें नई भर्तियों के माध्यम से शीघ्र भरने की आवश्यकता है इस दिशा में सरकार पहल करें और शीघ्र ही कमीशन के माध्यम से नए पद भरे जाए जिससे शिक्षा में गुणवत्ता आएगी और सरकारी स्कूलों में बच्चों की इनरोलमेंट बढ़ाई जा सकेगी 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed