फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teach Una Campaign by Deputy commissioner Rakesh Kumar Prajapati in Himachal Pradesh

अब डीसी की कक्षा में पढ़ेंगे विद्यार्थी, जल्द होगा इस योजना का आगाज

Thu, 04 Oct 2018 01:55 PM IST
मणि कुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
मणि कुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 04 Oct 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Teach Una Campaign by Deputy commissioner Rakesh Kumar Prajapati in Himachal Pradesh
डीसी ऊना राकेश कुमार प्रजापति

अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के साथ-साथ डीसी ऊना भी विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करेंगे। जिसके लिए डीसी ऊना राकेश कुमार प्रजापति द्वारा टीच ऊना के नाम से एक अनोखी योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत एक निश्चित समय सारिणी तैयार कर सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से शिक्षा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


इस योजना में डीसी ऊना के साथ-साथ शिक्षा विभाग के उच्चतर उपनिदेशक व प्रारंभिक उपनिदेशक सहित अन्य अधिकारी में हिस्सा लेंगे। हालांकि डीसी ऊना की ओर से इस योजना को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्तालाप किया जा रहा है। जिसके चलते जल्द टीच ऊना योजना को डीसी ऊना राकेश कुमार प्रजापति द्वारा शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी जिला डीसी की पूरी मदद कर रहे हैं। क्योंकि ऐसी कोई भी योजना किसी अन्य जिला में नहीं चलाई गई है। जहां पर जिला डीसी व शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी विद्यार्थियों को अपने तरीके से आसान से आसान में भाषा में शिक्षा प्रदान करेंगे। इस योजना में विद्यार्थियों को उनकी किताबों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विभिन्न विषयों के बारे में भी शिक्षा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू हो सकती है टीच ऊना योजना

Teach Una Campaign by Deputy commissioner Rakesh Kumar Prajapati in Himachal Pradesh

जिला शिक्षा उपनिदेशक एचआर गुलेरिया ने बताया कि जिलाधीश ऊना की ओर से शुरू की जाने वाली टीच ऊना योजना एक बेहतरीन कदम है। वहीं, इस योजना के तहत जिलाधीश ऊना राकेश कुमार प्रजापति भी विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों से संबंधित शिक्षा प्रदान करेंगे। जो कि विद्यार्थियों के भविष्य को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी।     

राज्य मुख्य सलाहकार राजकीय अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश कपिल पावला ने कहा कि जिला डीसी ऊना की ओर से टीच ऊना योजना एक सराहनीय कदम है। जो कि विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने डीसी से मांग की है कि इस योजना को इस तरीके से शुरू करें जिससे विद्यार्थियों का समय बर्बाद न हो और अधिक से अधिक शिक्षा भी प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed