{"_id":"61f96b170c8db567e474d041","slug":"tashi-sandup-appointed-as-secretary-state-election-commission-abhishek-yadav-as-additional-charge-of-sp-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: ताशी संदुप राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नियुक्त, अभिषेक यादव को एसपी शिमला का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: ताशी संदुप राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नियुक्त, अभिषेक यादव को एसपी शिमला का अतिरिक्त कार्यभार
Tue, 01 Feb 2022 10:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:47 PM IST
सार
ताशी संदुप वर्तमान में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन के प्रबंध निदेशक हैं। वह संयुक्त सचिव गृह का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। उन्होंने सुरजीत सिंह और सुनील वर्मा को इसके अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया है। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन के महाप्रबंधक लायक राम वर्मा को इस बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार लोगो(सांकेतिक)
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने ताशी संदुप को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव की नियुक्ति दी है। ताशी संदुप वर्तमान में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन के प्रबंध निदेशक हैं। वह संयुक्त सचिव गृह का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। उन्होंने सुरजीत सिंह और सुनील वर्मा को इसके अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया है। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन के महाप्रबंधक लायक राम वर्मा को इस बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक शिमला मोनिका भुटुंगुरू के अवकाश पर होने के चलते एचपीएपी जुन्गा बटालियन के कमांडेंट अभिषेक यादव को यह अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
आईजी सीआईडी डॉ. अतुल फुलझेले देंगे बीएसएफ में सेवाएं
आईजी सीआईडी अतुल कुमार फुलझेले बीएसएफ में अपनी सेवाएं देंगे। वह पांच साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर होंगे। राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया है।
ललित विक्रम सेन देखेंगे तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार
वहीं, प्रदेश सरकार ने अवर सचिव शिक्षा ललित विक्रम सेन अवर सचिव शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन