{"_id":"6b02f36373a5984f6a051224","slug":"tarring-work-on-the-sanjauli-igmc-road-begins-shimla-news-c-19-sml1002-823929-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली-आईजीएमसी सड़क \nका टारिंग का कार्य आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली-आईजीएमसी सड़क का टारिंग का कार्य आरंभ
विज्ञापन
पेयजल कंपनी जागी, दो माह बाद भरे संजौली-आईजीएमसी सड़क के गड्ढे
अब हिचकोले खाते हुए नहीं चलेगी एंबुलेंस
अमर उजाला असर
सड़क के 200 मीटर से अधिक हिस्से में है गड्ढे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में संजौली से आईजीएमसी तक की सड़क पर अब गड्ढों के कारण एंबुलेंस और अन्य वाहन हिचकोले नहीं खाएंगे। पेयजल कंपनी ने इस सड़क पर टारिंग का काम शुरू कर दिया है।
रविवार को संजौली कॉलेज के पास सड़क की टारिंग का काम जारी रहा। कंपनी के अनुसार अगले दो दिन में आईजीएमसी अस्पताल तक सड़क की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। दो महीने पहले पेयजल कंपनी ने नई पाइपलाइन बिछाने के लिए इस सड़क की खोदाई की थी। कंपनी ने नई पाइपलाइन तो बिछा दी लेकिन सड़क की टारिंग नहीं की। गड्ढों को मिट्टी से ही भर दिया गया था। इसके चलते सड़क उखड़ने और धूल उड़ने से हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सड़क की खराब हालत के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस और अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतें हो रही थीं।
अमर उजाला ने जनता की इस परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद पेयजल कंपनी ने हरकत में आते हुए सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। अब सड़क पर टारिंग की जा रही है। कंपनी का कहना है कि जाखू, चौड़ा मैदान, शांति विहार समेत अन्य वार्डों में भी पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों पर पैचवर्क किया जा रहा है। पेयजल कंपनी के एजीएम आदर्श भोटा ने बताया कि इसी महीने सभी वार्डों में खोदी गई सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। संजौली-आईजीएमसी सड़क पर टारिंग का काम किया जा रहा है। इसे भी अगले दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।