फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tarring of roads has not started in Dhami division

Shimla News: धामी डिवीजन में शुरू नहीं हुई सड़कों की टारिंग

Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tarring of roads has not started in Dhami division
शिमला। लोक निर्माण के धामी डिवीजन में वार्षिक रखरखाव की योजना के तहत की जाने वाली सड़कों की टारिंग का कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। 25 किलोमीटर तक की सड़कों की टारिंग कार्य अवार्ड किए दो डेढ़ माह हो चुका है, लेकिन अभी तक ठेकेदारों ने कार्य शुरू ही नहीं किया है। ठेकेदार पुराने रेट पर टारिंग का कार्य करने को तैयार ही नहीं है। इस कारण यह कार्य इस सीजन में अब शायद ही हो पाए। ठेकेदार बिटुमिन और अन्य टारिंग में उपयोग होने वाली सामग्री के दाम दोगुने होने के कारण आवंटित किए गए कार्य करने को तैयार नहीं है, उनका तर्क है कि उनके लिए यह घाटे का सौदा है। इन सड़कों में शाननघाटी-दाड़गी, बघार-जघेड़ी, शमलोट-मढोड़घाट, शड़ी से सनोली पीएमजीएसवाई सड़क की टारिंग की गई है। अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के धामी डिवीजन के तहत अभी तक पीएमजीएसवाई के तहत किए जा रहे चार सड़कों के निर्माण में करीब 25 किलोमीटर टारिंग का कार्य ही हो पाया है। वार्षिक रखरखाव योजना एएमपी के तहत की जाने वाली सड़कों की टारिंग के प्रोजेक्ट का कार्य आवंटित किया है, लेकिन ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article