{"_id":"6a71d69ec8f10de266024670","slug":"taradevi-depots-income-decreased-by-35-percent-during-the-rainy-season-shimla-news-c-19-sml1002-764430-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बरसात में 35 फीसदी तक घटी तारादेवी डिपो की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बरसात में 35 फीसदी तक घटी तारादेवी डिपो की आय
विज्ञापन
वोल्वो बसों में यात्रियों की कमी से आई गिरावट, प्रति किलोमीटर 57 रुपये तक घट गई आय
बारिश जारी रही तो कमाई पर पड़ेगा और असर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बरसात का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की वोल्वो बस सेवा पर दिखाई देने लगा है। डिविजनल वर्कशॉप तारादेवी स्थित वोल्वो डिपो से 18 रूटों पर संचालित 43 वोल्वो बसों की कमाई में 30 से 35 प्रतिशत तक की कमी आई है। पहले इस डिपो को वोल्वो बस सेवा से हर माह तीन से चार करोड़ रुपये तक की आय होती थी जो जुलाई में घटकर करीब ढाई से पौने तीन करोड़ रुपये रह गई। यदि अगस्त में भी बारिश का दौर जारी रहा तो आय में और गिरावट आने की संभावना है। बरसात के मौसम में बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है।
खराब मौसम और भूस्खलन की आशंका के कारण कई यात्री यात्रा टाल देते हैं। इसका असर वोल्वो बसों की प्रति किलोमीटर आय पर भी पड़ा है। पहले जहां प्रति किलोमीटर औसतन 80 रुपये तक की कमाई होती थी, वहीं अब यह घटकर 56 से 57 रुपये प्रति किमी रह गई है। प्रदेश में संचालित वोल्वो सेवाओं के तीन डिपो में तारादेवी डिपो सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने वाला डिपो है। इसके बावजूद बरसात के दौरान यहां भी आय में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। तारादेवी डिपो से दिल्ली के लिए प्रतिदिन सबसे अधिक 16 वोल्वो सेवाएं संचालित की जाती हैं। इनमें दिन के समय छह और शाम तथा रात के समय 10 सेवाएं शामिल हैं।
कोट...
बरसात पर्यटन का ऑफ-सीजन होता है। खराब मौसम के कारण बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है, जिससे निगम की वोल्वो बसों की आय प्रभावित होती है। तारादेवी डिपो की वोल्वो बसों की कमाई में 30 से 35 प्रतिशत तक कमी आई है।
विज्ञापन
-अमित चौहान, मंडलीय तकनीकी प्रबंधक एवं प्रभारी, वोल्वो बस डिपो, तारादेवी