फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tanuja will show her magic with ball and bat in the match against Australia Tanuja, Tanuja kanwar, ind vsAust

Himachal News: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में तनुजा दिखाएंगी गेंद और बल्ले से कमाल

Tue, 06 Aug 2024 01:19 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2024 01:19 PM IST
सार

शिमला की तनुजा कंवर ने 21 जुलाई को श्रीलंका में एशिया कप में यूएई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसमें तनुजा ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में एक विकेट हासिल किया था। 

विज्ञापन
Tanuja will show her magic with ball and bat in the match against Australia  Tanuja, Tanuja kanwar, ind vsAust
ऑलराउंडर तनुजा कंवर - फोटो : संवाद

विस्तार

एशिया कप खेलने के बाद हिमाचल प्रदेश की ऑलराउंडर तनुजा कंवर अब ऑस्ट्रेलिया में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का कमाल दिखाएंगी। शिमला की तनुजा कंवर ने 21 जुलाई को श्रीलंका में एशिया कप में यूएई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसमें तनुजा ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में एक विकेट हासिल किया था।   वहीं, अगले मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। अब भारतीय महिला टीम-ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तनुजा को टीम जगह मिली है।

विज्ञापन


तनुजा इस दौरे के लिए भारतीय महिला-ए टीम की कप्तान मीनू मनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। भारतीय टीम का पहला टी-20 मैच सात अगस्त को है, जबकि 22 अगस्त से भारतीय टीम एक मात्र टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय महिला-ए टीम ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20, तीन एक दिवसीय और एक टेस्ट मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित मैचों में तनुजा अगर बेहतर प्रदर्शन करती है, तो अक्तूबर में होने वाले महिला टी-20 विश्व में भारतीय टीम में चयन हो सकता है। तनुजा ने अब तक खेले चार अंतरराष्ट्रीय मैचों में 76 रन देकर एक विकेट हासिल किया है, जबकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया है।    इसके अलावा तनुजा ने दो कैच भी पकड़े हैं। इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग में भी तनुजा का बेहतर प्रदर्शन रहा था, जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला था। 
विज्ञापन


विदेश दौरे से पहले कोच से की थी बात
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले तनुजा ने अपने एचपीसीए के कोच पवन सेन से बात कर इंडिया-ए महिला टीम में चयन होने के बार में बताया था। वहीं, उन्होंने कोच से बल्लेबाजी को लेकर टिप्स भी लिए थे। कोच ने तनुजा को मैचों के दौरान अपने खेल पर ध्यान देने के लिए कहा, ताकि वह वह बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर ला सके।एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि गौरव की बात है कि हिमाचली ऑलराउंडर तनुजा का चयन अब भारतीय महिला-ए टीम के विदेश दौरे के लिए हुआ है। उन्होंने तनुजा को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed