फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tanduya

दिन-दहाड़े रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, घरों में कैद हुए लोग

Sat, 24 Aug 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
tanduya
शिमला। विकासगनर में शनिवार सुबह एक तेंदुए के रिहायशी इलाके में घुसने से दहशत फैल गई। घंटों तक यह तेंदुआ इलाके में घूमता रहा और दो कुत्तों को अपना शिकार बना डाला।
विज्ञापन

उधर, डर सहमे लोग घंटों तक घरों में ही बंद रहे। स्थानीय पार्षद रचना भारद्वाज ने बताया कि सुबह के समय विकासनगर बाजार के समीप तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बना डाला। यहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पार्षद को दी। करीब 11 बजे तेंदुआ फिर घरों के बीच पहुंच गया। यहां इसने एक और कुत्ते को शिकार बना डाला। कई लोगों ने तेंदुए को घरों के समीप देखा और शोर मचाया। लोगों को देखते ही तेंदुए ने एक रिहायशी मकान की छत पर छलांग लगा दी और बालकनी से होते हुए साथ लगते जंगल की झाड़ियों में गायब हो गया। उधर, स्थानीय लोग डर के कारण घरों में ही कैद हो गए। पार्षद ने नगर निगम और वन विभाग को इसकी सूचना दी। दोपहर करीब दो बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शाम चार बजे तक लोग तेंदुए को ढूंढते रहे, लेकिन इसका पता नहीं चला। तेंदुए के जंगल में जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कुत्तों के कारण कॉलोनी में पहुंचा तेंदुआ
वन विभाग का कहना है कि यह इलाका जंगल से सटा है। आवारा कुत्तों के कारण तेंदुआ इस कॉलोनी में पहुंचा है। पार्षद रचना भारद्वाज ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed