फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tamasha shooting in shimla.

इन्हें देखकर बचपन की यादों में खो गए रणवीर

Sun, 29 Mar 2015 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Mar 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
tamasha shooting in shimla.

शिमला में रणवीर कपूर के बचपन की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। बचपन में जिस जगह कभी उन्होंने रामलीला देखी थी अब वहां दुकानें देख रणवीर हैरान रह गए। जाने पहचाने रास्ते और सीढ़ियां देख रणवीर रोमांचित थे, लेकिन रामलीला का स्टेज गायब होने से उन्हें खालीपन महसूस हुआ। शूटिंग के दौरान दिखाया गया कि रणवीर बचपन की यादों में खो गए हैं।

विज्ञापन


फिल्म के शॉट ओक ओवर के पास फिल्माए गए। ओकओवर के पास सुबह करीब दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक शॉट फिल्माए गए। शूटिंग देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। लोकल को-ऑर्डिनेटर दीपक भागड़ा और मनु सूद ने बताया कि आने वाले दिनों में राजधानी शिमला सहित आसपास के चुनिंदा क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन


फिल्म में काम कर रही है रणवीर-
दीपिका की जोड़ी- फिल्म ‘तमाशा’ में बॉलीवुड में चर्चित रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी काम कर रही है। इन दोनों कलाकारों के साथ इम्तियाज अली की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग यूरोप के एक आइलैंड पर हो चुकी है। बीते साल नवंबर और दिसंबर में फिल्म का पहला शेड्यूल शिमला में फिल्माया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों को भी काम का मौका-
फिल्म ‘तमाशा’ में शिमला के लोकल आर्टिस्टों को भी काम करने मौका दिया जा रहा है। शिमला के करीब 30 लोकल आर्टिस्ट फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग टीम ने बीते साल अक्तूबर में ऑडिशन लिए थे। स्कूल, कॉलेजों के छात्रों सहित कारोबारियों को भी फिल्म में काम करने का मौका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed