{"_id":"6405eb8282ec4d2d4604c153","slug":"take-advantage-of-quality-generic-medicines-on-affordable-price-governor-shiv-pratap-shukla-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल: जेनेरिक दवाएं लिखें डॉक्टर, परियोजना का लाभ उठाएं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल: जेनेरिक दवाएं लिखें डॉक्टर, परियोजना का लाभ उठाएं लोग
Mon, 06 Mar 2023 07:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Mar 2023 07:08 PM IST
सार
राज्यपाल ने कहा कि जन औषधि दवाओं की कीमतें आम तौर पर ब्रांडेड दवाओं की कीमतों की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत कम होती हैं। ये दवाएं खुले बाजार में उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेश की जनता से प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है। इस परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश के लोगों को 48 जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने डाक्टरों से आग्रह किया कि वह लोगों को जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि मंगलवार को परियोजना के तहत पांचवें जन औषधि दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की विषय वस्तु ‘जन औषधि-सस्ती भी, अच्छी भी’ है। राज्यपाल ने कहा कि जन औषधि दवाओं की कीमतें आम तौर पर ब्रांडेड दवाओं की कीमतों की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत कम होती हैं। ये दवाएं खुले बाजार में उपलब्ध होती हैं और इनकी गुणवत्ता महंगी ब्रांडेड दवाओं के समान होती है।
विज्ञापन
यह योजना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो उपचार के लिए प्रतिदिन दवा का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर 1759 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं और 280 सर्जिकल तथा अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाए जाते हैं। सभी दवाएं डब्ल्यूएचओ-जीएमपी प्रमाणित आपूर्तिकर्ताओं से ही खरीदी जाती हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों से भी आग्रह किया है कि वह मरीजों को जेनेरिक दवाओं का परामर्श दें ताकि गरीब व अन्य वर्गों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन