फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   swarnim Himachal Rath Yatra will start from October 2, decision taken in the meeting

दो अक्तूबर से शुरू होगी स्वर्णिम हिमाचल रथयात्रा, बैठक में लिया फैसला

Fri, 27 Aug 2021 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 08:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों के माध्यम से राज्य में 51 कार्यक्रम होंगे। 25 जनवरी, 2022 को एक विशाल कार्यक्रम होगा। इसके सफल आयोजन के लिए विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में एक कार्यकारी समिति बनाई गई है। 

विज्ञापन
swarnim Himachal Rath Yatra will start from October 2, decision taken in the meeting
सीएम जयराम ने रथयात्रा को लेकर जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हिमाचल प्रदेश सरकार 2 अक्तूबर से स्वर्णिम हिमाचल रथयात्रा शुरू करेगी। दो महीने में यह यात्रा प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में गुजरेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उच्च स्तरीय समिति की बैठक में दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों के माध्यम से राज्य में 51 कार्यक्रम होंगे। 25 जनवरी, 2022 को एक विशाल कार्यक्रम होगा। इसके सफल आयोजन के लिए विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में एक कार्यकारी समिति बनाई गई है।

विज्ञापन


चार उप समितियां भी गठित की गई हैं। इनमें स्वर्णिम रथ खरीद समिति, सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण समिति, सोशल मीडिया समिति और बजट समिति शामिल हैं। कहा कि सरकार इस वर्ष 25 जनवरी से स्वर्णिम रथयात्रा शुरू करना चाहती थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। रथयात्रा में खेल, सामाजिक कार्य, संस्कृति, साहित्य आदि में उपलब्धि हासिल करने वाले सफल लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्वर्णिम रथ को राज्य के विकास के गौरवशाली इतिहास प्रदर्शित करने के लिए नवीनतम उपकरणों से लैस किया जाएगा। सभी बड़े विभाग पचास वर्षों के दौरान हुए विकास का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष और बजट समिति के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि जहां रथयात्रा जाएगी और मुख्य कार्यक्रम होगा, वहां के मुख्य, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भवनों को भी सजाने के प्रयास किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और स्वर्णिम रथयात्रा खरीद समिति के अध्यक्ष त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रत्येक परिवार को भव्य आयोजन से जोड़ने के लिए कदम उठाए जाएंगे। बैठक में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा, सचिव देवेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों को कमेटी गठित करने के निर्देश
सीएम ने रथयात्रा से संबंधित कार्ययोजना और अन्य जानकारी को अंतिम रूप देने के लिए सभी जिला प्रशासन को कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों, युवक, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। कार्यकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुझाव दिया कि विशेष जिले में कार्यक्रम मनाते समय अलग जिलों के लिए अलग-अलग विषयों पर भी विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed