फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Swarna Jayanti Middle Scholarship Exam Result Declared, 578 Students Passed

Scholarship Exam Result: हिमाचल में स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम घोषित, 578 विद्यार्थी पास

Tue, 26 Jul 2022 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Jul 2022 06:14 PM IST
सार

एससीईआरटी ने स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह परीक्षा 27 फरवरी को प्रदेश भर के 500 केंद्रों पर करवाई गई थी। करीब 60,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। 
 

विज्ञापन
Swarna Jayanti Middle Scholarship Exam Result Declared, 578 Students Passed
छात्रवृत्ति - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे 578 विद्यार्थियों ने स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। एससीईआरटी ने इसका परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह परीक्षा 27 फरवरी को प्रदेश भर के 500 केंद्रों पर करवाई गई थी। करीब 60,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें 578 ने परीक्षा पास की है। अब दूसरे चरण की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले 100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह योजना पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा की पहचान और पोषण करने के लिए शुरू की गई है। प्रदेश एसजेएमएमएम परीक्षा के दूसरे चरण प्रक्रिया में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


कोविड के बीच इस बार पांचवीं में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा ओपन की गई थी। स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में योग्यता के आधार पर तीन वर्षों के लिए कक्षा छठी से आठवीं तक के 100 विद्यार्थियों को प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कक्षा छठी में 4,000 प्रति माह, सातवीं कक्षा में 5,000 प्रति माह और आठवीं कक्षा में 6,000 प्रति माह दिए जाएंगे। एससीईआरटी की प्रिंसिपल रीटा शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों की सूची साइट पर अपलोड कर दी है। पास हुए विद्यार्थी अब मेरिट परीक्षा में भाग लेंगे। इसके लिए जल्द तिथि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला कांगड़ा का सबसे बहर परिणाम
जिला            पास विद्यार्थी    जिला      पास विद्यार्थी
बिलासपुर        25              कुल्लू         46        
 चंबा               63             लाहौल        05
हमीरपुर           27              मंडी          79
कांगड़ा             92            शिमला        58
किन्नौर              07            सिरमौर        85
सोलन                55            ऊना           36

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed