{"_id":"621369c8b86ce022d91cfb48","slug":"swarn-jayanti-middle-merit-scholarship-exam-at-500-centres-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती मेरिट छात्रवृत्ति: 500 केंद्रों पर 60 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती मेरिट छात्रवृत्ति: 500 केंद्रों पर 60 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Mon, 21 Feb 2022 04:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Feb 2022 04:03 PM IST
सार
एससीईआरटी ने अपनी वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने कार्ड को संबंधित बीईई ऑफिस से भी ले सकते हैं। परीक्षा में मेरिट आने वाले 100 विद्यार्थियों को तीन वर्षों के लिए स्कॉलरशिप मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए एससीईआरटी की ओर से 27 फरवरी को प्रदेश भर में 500 केंद्रों पर परीक्षा करवाई जाएगी। इसमें पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे 60 हजार से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा में भाग लेने के लिए एससीईआरटी ने अपनी वेबसाइट पर प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने कार्ड को संबंधित बीईई ऑफिस से भी ले सकते हैं। परीक्षा में मेरिट आने वाले 100 विद्यार्थियों को तीन वर्षों के लिए स्कॉलरशिप मिलेगी।
विज्ञापन
यह योजना पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा की पहचान और पोषण करने के लिए शुरू की गई है। प्रदेश एसजेएमएमएम परीक्षा की चरण प्रक्रिया में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रदेश में परीक्षा केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया गया है। इसमें बच्चों की सुविधा के लिए हर शिक्षा खंड में तीन से पांच सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में ये परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। जिसकी रिकॉर्डिंग एससीईआरटी को भेजनी होगी।
विज्ञापन
हर महीने मिलेंगे चार से छह हजार रुपये
स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में योग्यता के आधार पर तीन वर्षों के लिए कक्षा छठी से आठवीं तक के 100 विद्यार्थियों को प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कक्षा छठी में चार हजार प्रति माह, सातवीं कक्षा में पांच हजार प्रति माह और आठवीं कक्षा में छह हजार प्रति माह दिए जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण
प्रिंसिपल एससीईआरटी सोलन रीटा शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कोविड एसओपी में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। परीक्षा केंद्रों पर स्कूल अध्यापकों को ही प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। जिसकी रिकॉर्डिंग एससीईआरटी को देनी होगी। इस बार पांचवीं कक्षा के सभी विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं।