फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Swan River Integrated Watershed Management Project of Himachal faces shortage of budget.

बजट लटकने से बढ़ी स्वां परियोजना की लागत

Sat, 14 Nov 2015 10:41 AM IST
शशिभूषण पुरोहित/अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 14 Nov 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
Swan River Integrated Watershed Management Project of Himachal faces shortage of budget.

देश की सबसे बड़ी तटीयकरण योजना पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ऊना जिले में 922 करोड़ की स्वां नदी तटीयकरण परियोजना के लिए केंद्र सरकार से बजट पर तलवार लटका दी गई है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से का लगभग 308 करोड़ का बजट जारी कर दिया है, लेकिन केंद्र ने अपने हिस्से का बजट क्यों रोक रखा है, इसका जवाब न तो प्रदेश सरकार के पास है और न ही संबंधित विभाग के पास।

विज्ञापन


इसका असर यह है कि करोड़ों की इस परियोजना की लागत राशि बढ़ गई है। साथ ही परियोजना अपने लक्ष्य से भी छिटक गई है। हालांकि, प्रदेश के कांग्रेस तथा बीजेपी के नेताओं में इस परियोजना को मंजूर करवाने का श्रेय लेने की होड़ लगी हुई है, लेकिन परियोजना के बजट को केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध न करवाने का जवाब किसी के पास नहीं।
विज्ञापन


सियासी प्रत्यारोपों के बीच झूल रही परियोजना में कार्यरत कई ठेकेदारों की पेमेंट भी रुक गई है। उन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। सूत्र बताते हैं कि बाढ़ संरक्षण विंग ने स्वां नदी के साथ लगती बाकी बची सहायक खड्डों के तटीकरण का प्लान तैयार कर लिया था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अपने हिस्से का बजट रोकने के कारण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया में रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व यूपीए सरकार के समय ऊना जिले में बहने वाली स्वां नदी तथा इसकी सहायक खड्डों के तटीयकरण के लिए 922 करोड़ की मंजूरी दी गई थी। इस योजना पर खर्च 30 फीसदी सरकार को और 70 फीसदी केंद्र सरकार को वहन करना था। इस महत्वाकांक्षी तटीयकरण परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2017 तक रखा गया था, लेकिन अब इस परियोजना के तय अवधि में पूरा होने पर संशय बना हुआ है। अभी तक स्वां नदी के तटीयकरण के साथ लगभग बीस सहायक खड्डों का ही काम पूरा हो पाया है।

उद्योग मंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र के बजट में कौन टांग अड़ा रहा है, यह सबको पता है। प्रदेश सरकार अपने बजट का लगभग 80 फीसदी से ज्यादा खर्च कर चुकी है, लेकिन केंद्र से बजट रोक देने से जहां परियोजना की लागत राशि बढ़ रही है। परियोजना पर संशय बना हुआ है। सरकार मामले में केंद्र से बात करेगी।


हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर धनराशि के दुरुपयोग की आशंका है। केंद्र ने सोच-समझकर इस प्रोजेक्ट के बजट को रोका है। जब ऊना में केंद्रीय योजनाओं के उद्घाटन या शिलान्यास होते हैं तो प्रदेश के मंत्री को सांसद याद नहीं आते, लेकिन अब जब सरकार ने बजट पर रोक लगाई तो आरोप उन पर मढ़े जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed