{"_id":"6467ad095b420465b809bc28","slug":"swami-amardev-raised-the-demand-for-setting-up-sit-in-naga-baba-s-murder-case-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नागा बाबा की हत्या मामले में स्वामी अमरदेव ने एसआईटी गठित करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नागा बाबा की हत्या मामले में स्वामी अमरदेव ने एसआईटी गठित करने की मांग उठाई
Fri, 19 May 2023 10:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 May 2023 10:40 PM IST
सार
बिलासपुर की पटेर पंचायत के शिव दुर्गा मंदिर बल्लू बेला के महंत नागा बाबा रुद्रगिरि की हत्या के मामले की कंडाघाट के रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की पटेर पंचायत के शिव दुर्गा मंदिर बल्लू बेला के महंत नागा बाबा रुद्रगिरि की हत्या के मामले की कंडाघाट के रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बाबा के शव को बोरी में डालकर झाड़ियों में फेंका गया। अमरदेव ने कहा कि बाबा की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में साधु-महात्माओं की हत्या के मामले बढ़ गए हैं। यह समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने इस मामले में पुलिस और प्रदेश सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं पर ध्यान दें और हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हत्या की गई है। उससे यह सोची-समझी साजिश लग रही है। साधु-संत समाज को नई दिशा देते हैं। इसको देखते हुए उनकी सुरक्षा की ओर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार महंत नागा बाबा रुद्रगिरि की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करे।
विज्ञापन