फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road accident in chamba SUV fell in the field in Chamba due to uncontrollable

Road Accident: खाई में गिरी बरातियों की कार, एक की मौत, चार घायल

Sat, 09 Jul 2022 06:27 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, चांजू (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चांजू (चंबा) Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Jul 2022 06:27 PM IST
सार

सभी लोग तीसा से कार में बरात के साथ चांजू के जखला के लिए निकले थे लेकिन थल्ली में अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
road accident in chamba SUV fell in the field in Chamba due to uncontrollable
क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारी बारिश के कारण तीसा-चांजू मार्ग पर थल्ली में शुक्रवार रात 10:30 बजे बरातियों की एक कार फिसल कर सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान राहुल कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम पंचायत तीसा-प्रथम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घायलों में धीरज पुत्र योगराज, सुनील पुत्र देवी सिंह, रोहित कुमार पुत्र हिम्मत सिंह सभी निवासी तीसागढ़ और अभिनव ठाकुर पुत्र पवन कुमार निवासी कोटी शामिल हैं। तीसा अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का पैतृक श्मशानघाट में शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तीसागढ़ निवासी सुनील कुमार के भाई की शादी में शरीक होने के लिए सभी लोग तीसा से कार में बरात के साथ चांजू के जखला के लिए निकले थे लेकिन थल्ली में अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तीसा अस्पताल पहुंचाया और साथ ही पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसा अस्पताल में चिकित्सक ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि धीरज और सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज जबकि रोहित और अभिनव को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। वाहन दुर्घटना में राहुल की मौत की खबर लगते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस उप अधीक्षक मयंक चौधरी ने वाहन दुर्घटना में एक की मौत और चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed