फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suspicious death of B Tech student under treatment in drug de addiction center

ऊना: नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन बीटेक के छात्र की संदिग्ध मौत

Fri, 06 May 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली/दौलतपुर चौक (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली/दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 05:56 PM IST
सार

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि परिजनों के अनुसार अमित पुत्र राम कृष्ण निवासी वार्ड पांच गोंदपुर बनेहड़ा को 21 अप्रैल को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। पिता का आरोप है कि वह तीन-चार बार उससे मिलने केंद्र में गए, लेकिन उन्हें सीसीटीवी की फुटेज में ही उसे दिखाया जाता। 

विज्ञापन
Suspicious death of B Tech student under treatment in drug de addiction center
छात्र की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में उपमंडल हरोली के कांगड़ बढ़ेड़ा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में गोंदपुर बनेहड़ा के बीटेक के छात्र अमित कुमार (28) की वीरवार रात संदिग्ध मौत हो गई। केंद्र संचालक रात तीन बजे ही शव परिजनों को सौंप आए। परिजनों का आरोप है कि बेटे की पीट-पीटकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस केंद्र के सीसीटीवी फुटेज जांच रही है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत केंद्र संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चलेगा। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि परिजनों के अनुसार अमित पुत्र राम कृष्ण निवासी वार्ड पांच गोंदपुर बनेहड़ा को 21 अप्रैल को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि वह तीन-चार बार उससे मिलने केंद्र में गए, लेकिन उन्हें सीसीटीवी की फुटेज में ही उसे दिखाया जाता। दो रोज पहले संचालकों ने उनसे दो हजार रुपये भी लिए, ताकि युवक को अच्छी डाइट दी जा सकें। इस बीच वीरवार मध्य रात्रि लगभग डेढ़ बजे उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उनके बेटे को दिल का दौरा पड़ गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद फोन करने पर भी केंद्र संचालकों से संपर्क नहीं हो पाया। रात्रि तीन बजे युवक के शव को लेकर केंद्र संचालक उनके घर पर पहुंचे और परिजनों को सौंपकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालकों ने शव पर जगह-जगह चोटों के निशानों के बारे में कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।  युवक की संदिग्ध मौत की जांच करने और नशा मुक्ति केंद्र संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार सुबह गांववासियों ने नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को पीट-पीट कर मारा गया है। उन्होंने कहा कि मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है तो शरीर पर चोटों के निशान क्यों हैं। उधर, घटना के बाद सीएमओ डा. मंजू बहल ने भी नशा मुक्ति केंद्र का दौरा कर जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed