{"_id":"5e7217018ebc3e72b4220ef6","slug":"suspected-coronavirus-patient-admitted-in-igmc-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: आईजीएमसी शिमला होगा सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: आईजीएमसी शिमला होगा सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव
Wed, 18 Mar 2020 09:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 18 Mar 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी शिमला की ओपीडी में सोडियम हाइपोक्लोराइट स्प्रे का छिड़काव होगा। शाम चार बजे के बाद अस्पताल की मेडिसन, बालरोग, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, सर्जरी, ईएनटी, कार्डियोलॉजी और बालरोग के अलावा आर्थों ओपीडी में यह छिड़काव रोजाना किया जाएगा। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. जनकराज ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
आईजीएमसी में औसतन इन दिनों दो हजार से अधिक की ओपीडी हो रही है। बुधवार को 2348 मरीजों की ओपीडी हुई। ऐसे में खांसी जुकाम अन्य बीमारियों के चलते ओपीडी में फैले संक्रमण से बचाने के लिए प्रबंधन सोडियम हाइपोक्लाराइट स्प्रे के छिड़काव का फैसला लिया है। रोटरी क्लब की ओर से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पोस्टर चस्पा किए हैं। इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगे इन पोस्टरों में बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके बताए हैं।
विज्ञापन