{"_id":"60ed909d8ebc3ebf002fafc1","slug":"surveyor-of-soil-conservation-office-shimla-arrested-red-handed-for-taking-bribe-of-10-thousand-by-vigilance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: मृदा संरक्षण विभाग का सर्वेयर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: मृदा संरक्षण विभाग का सर्वेयर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Tue, 13 Jul 2021 08:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Jul 2021 08:49 PM IST
सार
रिश्वत के आरोपी सर्वेक्षक के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत शिमला स्थित प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रिश्वत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को उपमंडल मृदा संरक्षण कार्यालय शिमला के सर्वेयर लाइक राम को दस हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया है। घनाहट्टी में ब्यूरो ने आरोपी को रंगे हाथ घूस लेते दबोच लिया। लाइक राम पर आरोप है कि वह कृषि विभाग की ओर से बनाए गए सिंचाई टैंक के सर्वे के नाम पर कमीशन के तौर पर पैसा ले रहा था।
विज्ञापन
सात लाख रुपये की लागत से बने इस सिंचाई टैंक के लिए शिकायतकर्ता को तीन लाख 28 हजार रुपये जारी किए गए थे जबकि बाकी की रकम कृषि विभाग ने खर्च की थी। गिरफ्तारी के बाद लाइक राम के खिलाफ 7 पीसी एक्ट के तहत विजिलेंस के शिमला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन