Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Surveillance center will be opened in the city to deal with epidemics

Shimla News: महामारियों से निपटने के लिए शहर में खुलेगा सर्विलेंस सेंटर

Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Surveillance center will be opened in the city to deal with epidemics
बालूगंज में 2.47 करोड़ से होगा निर्माण
विज्ञापन

कोरोना जैसी बीमारियों का पता लगाने में मिलेगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बालूगंज में प्रदेश का पहला मेट्रोपॉलिटिन सर्विलेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा। केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 2.47 करोड़ रुपये से इसका निर्माण होगा। नगर निगम सदन ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस सेंटर के खुलने से कोरोना जैसी बीमारियों का पहले पता लगाने और इनसे निपटने की तैयारी हो सकेगी।
निगम प्रशासन ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है भविष्य में इस तरह की बीमारियों से निपटने के लिए हर बड़े शहर में सर्विलेंस सेंटर खुले। देश के दस बड़े शहरों में पहले ही यह खुल चुके हैं। अब शिमला में इसे खोलने के लिए बजट जारी हो चुका है। हालांकि निगम सदन में इस प्रस्ताव पर काफी हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन





कांग्रेस पार्षद ने जताया विरोध, सदन का वॉकआउट
नाभा से कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि पहले भी टुटीकंडी में इस तरह का सेंटर खोलने की योजना बनाई गई थी। इसका सदन ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि इन सेंटरों में होने वाले परीक्षणों से संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। इसलिए इसे आबादी वाले क्षेत्र से बाहर खोला जाए। पार्षद सरोज ठाकुर ने भी इसका विरोध किया। हालांकि प्रशासन ने कहा कि यह जरूरी है। सदन ने इसे मंजूरी दे दी। इसी बीच पार्षद सिमी नंदा ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, संजौली से हटेंगे तहबाजारी
शहर में जल्द नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। पार्षद विनीत शर्मा के सवाल पर प्रशासन ने यह जानकारी दी। पार्षद ने कहा कि उनके वार्ड में कई लाइटें खराब हैं। पार्षद रामरत्न वर्मा के सवाल पर निगम प्रशासन ने कहा कि कूड़ा शुल्क न देने वाले लोगों को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। शहर के टुटू, ढली में जल्द नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। पार्षद चमन प्रकाश ने खलीनी में लाइनें बदलने का मामला उठाया। पार्षद ममता चंदेल ने अवैध तहबाजारियों और वार्ड दफ्तर का मामला उठाया। कहा कि नाले के ऊपर कई लोगों ने मकान बना डाले हैं। प्रशासन ने कहा कि संजौली बाजार से सभी तहबाजारी हटाए जाएंगे। वार्ड दफ्तर शिफ्ट नहीं होगा। नाले पर मकान बनाने की अनुमति नहीं मिलेगी।




देरी से आ रही गाड़ी, सड़क पर फैल रहा कचरा
पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उनके वार्ड में कूड़ा ढोने वाली गाड़ियां देरी से आ रही हैं। बंदर और कुत्ते सड़क पर जमा किए कचरे को सड़क पर बिखेर रहे हैं। निगम प्रशासन ने कहा कि जल्द ही शहर के कई वार्डाें में कूड़ा उठाने की व्यवस्था आउटसोर्स की जाएगी। पार्षद विनोद भाटिया ने कृष्णानगर में शौचालयों पर ताला लगाने पर सवाल उठाए। साथ ही कृष्णानगर सड़क पर टैक्सी सेवा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article